बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Suspicion of Murder : बुजुर्ग की खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका; तोरण विसर्जन के लिए गई मासूम डैम में डूबी

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की खून से सनी लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका है। इधर बैतूल क्षेत्र में झगड़िया डैम में एक 13 वर्षीय किशोरी डूब गई। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तोरण विसर्जन के लिए गई थी। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के चोपना थाना क्षेत्र के बांसपुर क्षेत्र में जंगल में बनी झोपड़ी में बुजुर्ग का शव मिला है। शव की पहचान बांसपुर गांव के जुगरा भलावी (60) के रूप में हुई है। मृतक बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने चोपना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मातम में बदली शादी की खुशियां

इधर कोतवाली थाना क्षेत्र के झगड़िया गांव में शनिवार की दोपहर झगड़िया डैम में 13 साल की लड़की पायल पिता पंचम उइके (13) निवासी झगड़िया डूब गई। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ।

बालिका के परिजनों ने बताया कि पायल के रिश्तेदार के यहां शादी थी। शादी के बाद आज तोरण विसर्जन के लिए दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के लोग डैम पर गए थे। इस दौरान पायल भी गई थी। सभी लोग वापस आ गए पर पायल साथ नहीं लौटी। कुछ समय बाद गांव के ही कुछ लोगों ने आकर बताया कि वह डैम में डूब गई है। इस पर परिजन वहां पहुंचे और निकाल कर अस्पताल लाए।

कहा जा रहा है कि साथ गए बच्चे डैम के पानी में खेल रहे थे। इसी दौरान शायद किशोरी डैम में डूब गई। पंचम के 5 बच्चे हैं। जिनमें पायल सबसे बड़ी बेटी थी। जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमाकांत मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button