मनोरंजन अपडेट

Sushant Singh Rajput Last Video: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लड़खड़ाती जुबान में बोलते दिखें, दहल गया फैंस का दिल!

Sushant Singh Rajput Last Video: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लड़खड़ाती जुबान में बोलते दिखें, दहल गया फैंस का दिल!Sushant Singh Rajput Last Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत वाले दिन का ही बताया जा रहा है। वीडियो में सुशांत सिंह लड़खड़ाती आवाज में कुछ बोलते दिख रहे है। वीडियो देखने के बाद उनके फैंस का दिल दहल उठा और वे अपने पसंदीदा एक्‍टर के लिए अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। बता दे कि लगभग 3 साल पहले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत हुई थी। उनकी मौत पर अब भी कई सवाल खड़े हो रहे है। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका कुछ पता नहीं चल सका है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Sushant Singh Rajput Last Video)

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को मौत हो गई थी। सुशांत के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। कल 21 जनवरी को ही सुशांत सिंह का जन्‍मदिन था। सुशांत के जन्मदिन पर एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस का दिल दहल उठा। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो एक्टर का आखिरी वीडियो है, जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं।

सुशांत सिंह का वीडियो देख रो पड़े फैंस!

सुशांत सिंह राजपूत का यह आखिरी वीडियो भले ही कुछ सेकेंड का है, लेकिन इसमें सब कहानी सच्चाई नजर आ रही है। वीडियो में सुशांत मदहोशी में हैं। सुशांत साफ-साफ बोल पाने की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं। बात करने पर वो बोल भी नही पा रहे है। बिखरे बाल, लड़खड़ाती जुबान एक्टर की हालत का अलग बंया कर रही है कि एक्टर की हालत ठीक नहीं है। सुशांत इस वीडियो में हैरान परेशान नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो…

फिर उठी सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग

दिवंगत एक्टर का ये वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग अंकिता लोखंडे का साथ हुए ब्रेकअप के समय का बता रहे हैं तो कुछ लोग गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। फैंस एक बार फिर अपने प्रिय अभिनेता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है। 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button