देश/विदेश

Surya Grahan 2024 Time Live : 54 साल बाद आज धरती पर पूर्ण सूर्यग्रहण, यहां देखें लाइव नजारा

Surya Grahan 2024 Time Live: Total solar eclipse on Earth today after 54 years, see when, know the time here and see live view

Surya Grahan 2024 Time Live : विश्वभर में बस कुछ ही देर में साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव पूरी दुनिया पर देखने को मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण सबसे लंबा चलेगा, जो कुल मिलाकर 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। इस स्थिति में जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब धरती पर 7 मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद दिखाई दे रहा है।

सूर्य ग्रहण 2024 समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज 08 अप्रैल भारतीय समय अनुसार रात 9.12 मिनट पर लगेगा जो देर रात 2.22 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 5.10 मिनट रहेगी। भारत में इस दौरान रात होगी इसलिए ये पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

यहां देखें लाइव प्रसारण (Surya Grahan 2024 Time Live)…..

क्या होता है सूतक काल (Surya Grahan 2024 Time Live)

हिंदू धर्म में ग्रहण लगने से पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है और जब ग्रहण खत्म होता है तो सूतक भी खत्म हो जाता है। हिंदू धर्म में सूतक काल के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण पर सूतक ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटें पहले शुरू हो जाता है जबकि चंद्र ग्रहण जब होता है तो ग्रहण के शुरू होने से 5 घंटें पहले शुरू हो जाता है। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण भारत में सूरत काल प्रभावी नहीं रहेगा।

इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024 Time Live)

अब से कुछ घंटों के बाद साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन इसको भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह सूर्य कनाडा, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, आयरलैंड और इंग्लैंड के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में देखा जा सकेगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button