धर्म/अध्यात्म अपडेट

Surya Grahan 2024: कल लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण? जानें इसका प्रभाव!

Surya Grahan 2024: Will the first solar eclipse of the year 2024 take place tomorrow? Know its effect!

Surya Grahan 2024: लगभग 50 वर्षों के बाद कल चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। शास्‍त्रों के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ऐसा सूर्यग्रहण लगभग 50 वर्ष के बाद लग रहा है। यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इस सूर्यग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे 25 मिनट की होगी।

आपको बता दे कि इसमें से लगभग साढ़े सात मिनट का समय ऐसा रहेगा जिस दौरान धरती पर अंधेरा छाया रहेगा। बताया जा रहा है कि भारत में यह ग्रहण नहीं नजर आएगा। तो आइए जानते हैं सूर्यग्रहण कब और कहां दिखेंगा।

सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan 2024)

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 9.12 बजे से होगी और ये रात को 2.22 बजे समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे और 10 मिनट की रहेगी। वहीं बात करें अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों की तो वहां सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.15 बजे से होगी।

पूर्ण सूर्य ग्रहण

वर्ष का ये पहला सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा, जिसको खग्रास सूर्य ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। ऐसे में सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर नहीं पड़ती है और पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है। ऐसे में ये पूर्ण सूर्य ग्रहण माना जाता है।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ?

2024 का पहला सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अटलांटिक,आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में दिखाई देना वाला है। भारत समेत पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा।

सूतक काल का समय

आमतौर पर ग्रहण के शुरू होने के तकरीबन 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण के खत्म होने के बाद ही समाप्त होता है। लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण से मेष से लेकर मीन तक 12 राशियां भी प्रभावित होंगी। मेष,वृश्चिक, कन्या ,कुंभ और धनु राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। वहीं, मिथुन, वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों को बेहद शुभ प्राप्त होंगे।

सूर्यग्रहण पर खाने-पीने से जुड़ी मान्यताएं

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
  • इस दौरान खाना-पीना मना होता है।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी छीलना, काटना नहीं चाहिए।
  • माना जाता है कि पानी में कुछ बूंदे तुलसी के या पत्ते डालकर इसे उबाल कर पीना चाहिए।
  • वे लोग जो बीमार हैं या जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस दौरान उपवास नहीं करना चाहिए।
  • इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं। यह कम मात्रा में खाने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी देंगे।
  • महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन लेने की सलाह दी जाती है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button