बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Summer Camp : RDPS के समर कैंप में ग्रामीण बच्चे फ्री में पा सकेंगे विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    प्रदेश के बहुप्रतिष्ठित आरडी पब्लिक स्कूल में आगामी 1 मई से 20 मई 2022 तक ट्रायवल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के कौशल विकास हेतु समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों के सर्वांगिण विकास के लिए अनुभवी प्रशिक्षिकों द्वारा नि:शुल्क ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस समर कैंप में छात्रों को स्पोकन इंग्लिश, कम्प्यूटर एवं वेब डिजाईनिंग, कोडिंग क्लासेस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कॅरियर काउंसिलिंग, फिजिकल ट्रेनिंग, आर्ट-क्राफ्ट, संगीत, नृत्य एवं सभी प्रकार के खेलकूद तथा अन्य मनोरंजक एक्टिविटीज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी बीच छात्रों के नि:शुल्क रहने एवं भोजन की व्यवस्था प्रबंधन समिति द्वारा की जाएगी।

    कैंप में शामिल होने ऐसे करें एप्लाई

    इस समर कैंप में प्रतिभागी बनने के लिए बच्चों को जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के जनजाति एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के होना चाहिए। अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट एवं अपनी उपलब्धि प्रमाण पत्र के साथ नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल से शुरू हो चुके है। जिसमें से 100 विद्यार्थियों का स्कूल प्रशिक्षकों द्वारा चयन किया जाएगा। आवेदन जमा करने के लिए विद्यालय में दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच चेतन सोनवणे 9503174522 एवं राम बभानिया 8319205829 से संपर्क किया जा सकता है। समर कैंप में चयनित होने वाले छात्रों को भविष्य में अवकाश के दौरान नि:शुल्क ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

    talent search workshop : बैतूल जिले के कलाकारों और उनकी कलाकृतियों को मिलेगा अब राष्ट्रीय और अतरराष्ट्रीय मंच

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button