suicide : बैतूल के प्रभारी मंत्री और एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने लगाई फांसी, एक दिन पहले ही आई थी ससुराल

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री और बैतूल के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार (22) का शव घर में फंदे पर लटका मिला है। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। इस वजह से सविता मायके भी चली गई थी। वह एक दिन पहले ही ससुराल लौटी थी।
सविता की शादी स्कूल शिक्षा मंत्री परमार के बेटे देवराज के साथ तीन साल पहले हुई थी। मंगलवार को सविता का शव अपने ससुराल शुजालपुर के पोचानेर में फंदे पर लटका मिला। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि पारिवारिक समस्या के चलते सविता ने आत्महत्या की है।
घटना की सूचना मिलने पर अवंतिपुर बड़ोदिया थाना की टीम मौके पर पहुंची थी। शाजापुर एसपी पंकज श्रीवास्तव ने रात को घटना की पुष्टि की। बुधवार को पुलिस पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपेगी। सविता की शादी तीन साल पहले हुई थी।
एक साल से पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही थी। उसका मायका अकोदिया के हड़लाय गांव में है। यहां से एक दिन पहले ही सविता पोचानेर ससुराल आई थी और मंगलवार को ये कदम उठा लिया। घटना की जानकारी लगने पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।
न्यूज सोर्स : https://dainik-b.in/i3sG5p9MVpb



