वायरल अपडेट

Suhani Bhatnagar Passes Away: ‘दंगल’ फिल्‍म की छोटी बबीता ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

Suhani Bhatnagar Passes Away: 'दंगल' फिल्‍म की छोटी बबीता ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर
Suhani Bhatnagar Passes Away: ‘दंगल’ फिल्‍म की छोटी बबीता ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

Suhani Bhatnagar Passes Away: बॉलीवुड के सुपरस्‍टार आमिर खान की सुपरहिट फिल्‍म ‘दंगल’ में बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का छोटी सी की उम्र में निधन हो गया। उनकी उम्र महज 19 साल की थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। दिल्‍ली के AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार 17 फरवरी की सुबह उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

सुहानी की निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। वहीं एक्‍ट्रेस के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सुहानी अपने परिवार के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहती थीं।

Suhani Bhatnagar Passes Away: 'दंगल' फिल्‍म की छोटी बबीता ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर
Suhani Bhatnagar Passes Away: ‘दंगल’ फिल्‍म की छोटी बबीता ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

कौन हैं सुहानी भटनागर? (Suhani Bhatnagar Passes Away)

सुहानी भटनागर के बारे में बात की जाए तो वो बॉलीवुड की चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में काम किया था। इसे 2016 में रिलीज किया गया था, जिससे एक्ट्रेस को लाइमलाइट मिली थी। मूवी में उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का रोल प्ले किया था। इस किरदार को निभाकर सुहानी घर-घर में पॉपुलर हुई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई टीवी एड्स में भी काम कर चुकी थीं। फैंस भी सुहानी को दोबारा पर्दे पर देखना चाहते थे लेकिन ‘दंगल’ के बाद सुहानी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।

यहां देखें पोस्‍ट…(Suhani Bhatnagar Passes Away)

दवा का हुआ था रिएक्‍शन (Suhani Bhatnagar Passes Away)

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं थी, उसकी वजह से रिएक्शन हो गया था। इस रिएक्शन से उनके शरीर में लिक्विड जमा होने लगा था।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button