खेती किसानी

Success Story: बैंक की नौकरी छोड़ जमीन किराये पर लेकर शख्‍स ने शुरू की खेती, अब कर रहे सालाना 1 करोड़ का टर्नओवर

Success Story, bihar news, Gardening, success story in hindi, how to write a success story of a farmer, success story of a farmer in odisha, story of a successful agricultural entrepreneur, success story of a woman farmer, agriculture success stories in tamil nadu, success stories of organic farming in india, successful entrepreneurs in agriculture in india, agriculture success stories in telugu,

Success Story: बैंक की नौकरी छोड़ जमीन किराये पर लेकर शख्‍स ने शुरू की खेती, अब कर रहे सालाना 1 करोड़ का टर्नओवरSuccess Story: तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से खेती भी किसी बिजनेस से कम नही है। देश में किसान अब खेती को सिर्फ रोजगार का जरिया नहीं मानते है, बल्कि इसे अब एक व्‍यवसाय के रूप में माना जाता है। किसान खेती से लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं। इसके लिए किसान पारंपरिक फसलों के बजाए वैज्ञानिक तरीके से फल, फूल और सब्जियों की खेती कर रहे हैं। यही वजह है कि अब खेती धीरे- धीरे बिजनेस बन गई है। खेती करके भी अपनी कमाई करोड़ों में पहुंचाई जा सकती है।

आज के पढ़े- लिखे युवा भी फार्मिंग की और तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आज हम ऐसे ही तीन दोस्तों के बारे में बात करेंगे, जो किराए पर जमीन लेकर सब्जी की खेती कर रहे हैं। इससे उन्हें बंपर कमाई हो रही है। अब ये तीनों दोस्त विनय राय, राजीव रंजन शर्मा और रंजीत मिश्रा दूसरे लोगों को भी नौकरी दे रहे हैं।

बता दे कि ये तीनों दोस्त बिहार के पटना जिले के निवासी हैं। ये तीनों पटना से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिहटा में लीज पर जमीन लेकर सब्जी की खेती कर रहे हैं। इन किसानों का नाम विनय राय, राजीव रंजन शर्मा और रंजीत मिश्रा है। ये तीनों हर साल सब्जी बेचकर 50 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं। विनय राय ने कहा कि उनका खेती करने का सपना था और 2014 में उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने पटना से करीब 20 किमी दूर बिहटा में जमीन किराये पर लेकर सब्जी की खेती शुरू की।

50 बीघे में कर रहे सब्जियों की बंपर पैदावार (Success Story)

इनके खेत में रोज करीब 20 से 25 मजदूर काम करते हैं। यानि कि इन तीनों दोस्तों ने खेती को बिजनेस में बदल दिया है। अगर विनय नौकरी करते, तो सिर्फ अपना और अपने परिवार का ही पेट भर पाते। लेकिन खेती से वे दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।

विनय राय ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में 10 बीघे जमीन में गोभी, खीरा और ब्रोकली की खेती की थी। इससे उन्हें अच्छी कमाई हुई और उन्होंने धीरे-धीरे क्षेत्र बढ़ाया। अब वह 50 बीघे जमीन पर हरी सब्जियां उगा रहे हैं और हर साल 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्जियां बेचते हैं। इससे न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके कर्मचारियों को भी बंपर कमाई हो रही है।

सब्जी की खेती से बढ़ रही रोजगार की संख्या

  • बिहार के तीन दोस्त विनय, राजीव और रंजीत सब्जी की खेती को व्यवसाय में बदलने में सफल हुए हैं। उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक से सब्जियों की खेती को बढ़ावा दिया और रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध कराये।
  • इससे न केवल उनके लिए बल्कि उनके श्रमिकों के लिए भी अच्छी आय हो रही है। इस तरह से सब्जी की खेती ने उन दोस्तों की जिंदगी बदल दी है और वे अब करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।
  • वह युवा पीढ़ी के लिए सब्जी की खेती में रुचि जगाने के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उनकी सफलता युवाओं को खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है और इससे बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो सकता है।
  • सरकार के सहयोग से कृषि के क्षेत्र में तकनीकी तरीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने से भारतीय कृषि विकास की दिशा में मजबूत होगी और देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

लाखों रुपये की कमाई कर लेते हैं (Success Story)

विनय कुमार का कहना है कि प्रदेश में अभी कोल्ड स्टोर, पॉली हाउस, ग्रीन हाउस की बहुत कमी है। अगर सरकार सब्सिडी देकर इनकी संख्या बढ़ाती है, तो किसानों की इनकम में और बढ़ोतरी होगी। वहीं, विनय राय के दोस्त 45 वर्षीय रंजीत मिश्रा का कहना है कि वे एक खेत में सालभर के अंदर तीन फसल की खेती करते हैं। करीब 10 एकड़ में वो खीरा उगाते हैं। इसके अलावा तरबूज और खरबूज की भी खेती करते हैं। पिछले साल उन्होंने 25 लाख रुपए का पपीता बेचा था। इसके अलावा गोभी, कद्दू और ब्रोकली बेचकर भी वो लाखों रुपये की कमाई कर लेते हैं।

Related Articles

Back to top button