यूटिलिटी अपडेट

Story of Amavasya: काली अमावस्‍या पर 19 मई को चंद्रमा कहलाएगा ब्‍लैक मून, सारिका से जानिए इस नामकरण की कहानी

Amavasya effects on human, Things not to do on Amavasya day, Black Moon day this month, Why Amavasya is dangerous, Which planet is known as Black Moon, When is the black moon in 2023, Is Amavasya good day to start new things, What is Amavasya and Purnima

Story of Amavasya: काली अमावस्‍या पर 19 मई को चंद्रमा कहलाएगा ब्‍लैक मून, सारिका से जानिए इस नामकरण की कहानी
Source: Credit – Social Media

Story of Amavasya: शुक्रवार 19 मई को अमावस्‍या का चंद्रमा ब्‍लैक मून होगा। अमावस्‍या को न दिखने वाले चंद्रमा के नामकरण के बारे में जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 21 मार्च से आरंभ होकर 21 जून को समाप्‍त होने वाली तीन महीने की खगोलीय बसंत ऋतु में 2023 में चार अमावस्‍या आ रही हैं। इनमें से शुक्रवार (19 मई) को तीसरी अमावस्‍या है। तीन महीने के किसी एक सीजन में चार अमावस्‍या आने पर तीसरी अमावस्‍या को ब्‍लैक मून कहा जाता है। यह शब्द पिछले कुछ सालों से प्रचलन में आ गया है। यह घटना लगभग 33 महीनों बाद होती है।

सारिका ने बताया कि यह इस साल की पांचवीं अमावस्‍या है। ब्‍लैक मून की केवल यही एक परिभाषा नहीं है बल्कि किसी एक ही अंग्रेजी महीने में अगर दो अमावस्‍या होती है तो महीने की दूसरी अमावस्‍या को भी ब्‍लैक मून कहते हैं। यह लगभग हर 29 माह बाद आता है। एक अन्‍य परिभाषा के अनुसार अगर फरवरी माह में अमावस्‍या न हो तो जनवरी एवं मार्च में दो अमावस्‍या होती है। इसे भी ब्‍लैक मून कहा जाता है। यह 2033 में होगा।

Story of Amavasya: काली अमावस्‍या पर 19 मई को चंद्रमा कहलाएगा ब्‍लैक मून, सारिका से जानिए इस नामकरण की कहानी
Source: Credit – Social Media

सारिका ने बताया कि प्रत्‍येक अमावस्‍या को चंद्रमा सूर्य के सीध में होने से पृथ्‍वी से उसका चमकीला भाग नहीं दिखता है। इसलिये चंद्रमा दिखाई नहीं देता है। लेकिन, साल में दो से 5 बार तक होने वाले सूर्यग्रहण की घटना में इसे सूर्य को पूर्ण या आंशिक रूप से ढंकते हुये देखा जा सकता है।

आगामी ब्‍लैक मून की कब होगी घटनाएं

  • 31 दिसम्‍बर 2024 : एक की महीने में दो अमावस्‍या
  • 23 अगस्‍त 2025 : एक सीजन की चार अमावस्‍या में से तीसरी अमावस्‍या

यूटिलिटी अपडेट / देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button