बैतूल अपडेट

Stolen Railing In Betul : बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे के ताप्ती और केरपानी घाट से चोरी हो रही रेलिंग, बिक रही कबाड़ में

Stolen Railing In Betul: Railing stolen from Tapti and Kerpani Ghat of Betul-Paratwara State Highway, sold in junk

Stolen Railing In Betul : बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे के ताप्ती और केरपानी घाट से चोरी हो रही रेलिंग, बिक रही कबाड़ में

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Stolen Railing In Betul: बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर घाट क्षेत्र में वाहनों और लोगों की सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरुरी यह रेलिंग अब चोरों का निशाना बन रही है। हाईवे के ताप्ती और केरपानी घाट पर आसानी से चोरों की यह करतूत नजर आ जाती है। लंबे समय से यह सिलसिला चल रहा है। इसके बावजूद इन पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

बताया जाता है कि ताप्ती घाट एवं केरपानी घाट में वाहनों की सुरक्षा के लिए सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा लगाई गई लोहे की रेलिंग रोज चोरी हो रही है। अज्ञात चोर पहले तो नट बोल्ट खोल लेते हैं। इसके बाद मौका मिलते ही रेलिंग को चुरा कर ले जाते हैं। यह चोरी की गई रेलिंग कबाड़ियों को औने-पौने दामो में बेच दी जाती है।

सूत्रों का कहना है कि अगर आस पास के गांवों में अगर रेलिंग की तलाश की जाएं तो आसानी से पता लगाया जा सकता है। हालांकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही आम लोगों का जीवन खतरे में डालने वाले आरोपियों का पता लगाने की अभी पहल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को उन पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए। (Stolen Railing In Betul)

ग्रामीण बताते हैं कि इसके पूर्व भी चोर संकेत बोर्ड जो कि लोहे के कठोर एंगल में लगाये गए थे, वे भी काट-काट कर ले गए। प्रशासनिक अनदेखी और लापरवाही से चोर बेखौफ होकर अब रेलिंग का सफाया कर रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने उचित कार्यवाही की मांग की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button