बड़ी खबरें

Star Fruit Benefits: कमरख का सेवन करने से पहले जान ले इसके फायदे और साइड इफेक्‍ट

Star Fruit Benefits, Star Fruit, 15 Magical Benefits of Eating Star Fruit, Meet star fruit, is star fruit dangerous to eat, how to eat star fruit, star fruit side effects, star fruit poisoning symptoms, how much star fruit is too much, is star fruit good for you, health benefits of star fruit leaves, 10 Benefits Of Star Fruit, star fruit juice, Star fruit Benefits in Hindi

Star Fruit Benefits: कमरख का सेवन करने से पहले जान ले इसके फायदे और साइड इफेक्‍ट
Source: Credit – Social Media

Star Fruit Benefits: सितारे की तरह दिखता है ये फ्रूट इसलिए इसका नाम स्‍टार फ्रूट है। स्‍टार फ्रूट को अमरस और कमरख के नाम से भी जाना जाता है। हैरान वाली बात यह है कि इसके पेड़ में एक साल में दो बार फल लगते हैं। हल्के हरे रंग का फल होता है और पकने के बाद यह हल्का पीला हो जाता है। सितारे की तरह दिखाई देने वाला यह फल काटने के बाद एकदम सितारे की तरह नजर इसलिए आता है क्योंकि प्रकृति ने इसे ऐसा ही स्वरूप दिया है।

स्टार फ्रूट के पेड़ कम होते जा रहे है। उनके संरक्षण और संवर्धन को लेकर कहीं कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखाई देती है। इसलिए वानिकी वैज्ञानिक ने इस पर काम करना चालू कर दिया है ताकि यह प्रजाति बचाई जा सके। इस प्रयास के पीछे, इसके फलों में महत्वपूर्ण औषधीय गुण हैं, जिनकी मदद से रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में आने वाली स्वास्थ्यगत परेशानियां दूर की जा सकतीं हैं।

कमरख (carambola fruit uses) का पेड़ 5 से 10 मीटर ऊँचा होता है। यह पेड़ काफी घना और सुन्दर होता है। इसमें कई शाखाएं-प्रशाखाएं होती हैं। इसके पत्ते साल भर हरे रहते हैं। इसकी शाखाएँ काफी घनी होती हैं। कमरख के फल 7.5 से 10 सेंटी मीटर लम्बे होते हैं। ये फल कच्चे रहने पर हरे और पाक जाने पर पीले रंग के होते हैं। इन फलों में 3 से 5 तक की संख्या में सिरे होते हैं। कई बार ये तारे के आकार के होते हैं।

स्टार फ्रूट खाने के लाभ (Star Fruit Benefits)

बालों को मजबूती प्रदान करने में फायदेमंद

एक रिसर्च के अनुसार कमरख में बी काम्प्लेक्स विटामिन्स पाए जाते हैं जो कि बालों की मजबूती के लिए भी उपयोगी होता है।

हड्डी को मजबूती प्रदान करने में कमरख लाभकारी

एक रिसर्च के अनुसार कमरख में कैल्शियम उचित मात्रा में पाया जाता है। यही हड्डियों को भी मजबूत रखने में मदद करती है।

कैंसर को बढ़ने से रोकता है (Star Fruit Benefits)

बीटा कैरोटीन की प्रचुरता ने इस फल को कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने वाला बनाया हुआ है। अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण इस खुलासे के बाद अब इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए गंभीरता के साथ, न केवल प्रयास किए जा रहे हैं बल्कि नए वृक्ष तैयार करने के प्लान पर भी काम चालू हो चुका है।

हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करें

स्टार फ्रूट हमारी आंतों को नुकसान पहुंचानेवाले हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायता करता है। साथ ही गुड बैक्टीरिया को हेल्दी बनाने का काम करता है। इससे हमारा शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है और छोटी-छोटी बीमारियां हमारे शरीर पर हावी नहीं हो पाती हैं।

बनती हैं यह खाद्य सामग्री (Star Fruit Benefits)

महानगरों में अब स्टार फ्रूट से फ्रूट चाट और स्ट्रीट फूड भी बनने लगे हैं। पांच सितारा होटलों में इसका सलाद परोसा जाने लगा है। स्नैक्स, ड्रिंक्स, सॉस और चटनी भी परोसी जा रही है।

विटामिन सी है प्रचुर मात्रा में

स्टार फ्रूट जिसे कैरम्बोला भी कहा जाता है, ‘एवरहोआ कैरम्बोला’ पेड़ का फल है। यह एक स्वादिष्ट, पौष्टिक फल है जिसमें कैलोरी कम होती है किंतु विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है।

Star Fruit Benefits: कमरख का सेवन करने से पहले जान ले इसके फायदे और साइड इफेक्‍ट
Source: Credit – Social Media

स्‍टार फ्रूट से हानि (Side Effects of Kamrakh)

  • कमरख (carambola) के अधिक सेवन से ये नुकसान हो सकते हैं।
  • कमरख के फलों का बहुत ज्यादा सेवन करने से कब्ज पैदा हो जाती है।
  • कच्चे फल ज्यादा मात्रा में खाने से छाती में दर्द तथा जलन हो सकती है।
  • इसलिए बेहतर होता है कि उपचार के लिए इसका प्रयोग करने से पहले चिकित्सक की राय ले ली जाए।
  • जिन लोगों को किडनी की समस्या है, उन्हें इस फल को खाने के पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button