मध्यप्रदेश अपडेट

SSY: इस सरकारी योजना में 250 रुपए का निवेश कर मिलेंगे पूरे 65 लाख, बस बेटी के नाम से करना होगा ये काम

SSY, Sukanya Samriddhi Account, Sukanya Samriddhi Account , Sukanya Samriddhi Yojana Calculator, Bina Mulya Samajik Suraksha Yojana, Scheme, Sukanya Samriddhi Yojana , Ssy login, ssy.gov in, ssy calculator, ssy online, Ssy eligibility, Ssy status, Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) , Ssy scheme

SSY: इस सरकारी योजना में 250 रुपए का निवेश कर मिलेंगे पूरे 65 लाख, बस बेटी के नाम से करना होगा ये काम
SSY: बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार कई सारी योजना चला रही है। इन योजनाओं का करोड़ों लोग लाभ भी उठा रहे हैं। इस समय केंद्र सरकार बेटियों के लिए महत्वपूर्ण योजना चला रही है, जिसमें 250 रुपए से निवेश की शुरुआत कर 65 लाख रुपए का फंड तैयार कर सकते हैं। इस योजना के जरिए बेटियों को मालामाल किया जा रहा है। इस स्कीम के तहत माता पिता बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक के पैसे जोड़ सकते हैं। इस योजना में सरकार ने ब्याज दरें भी बढ़ा दी है। जिसमें ब्याज दर को 7.6 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक तकर दिया गया है।

बेटियों के लिए जिस मालामाल स्कीम की बात कर रहे हैं उसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) है। इस स्कीम में बेटी के 21 साल के लिए ओपन होती है।

इसमें माता-पिता 15 सालों के लिए पैसों का निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में खाता ओपन कराने जा रहे हैं तो बेटी की आयु 10 साल से कम होनी चाहिए।

इसके साथ में इस खाते को माता-पिता के द्वारा हैंडल किया जाता है। इस स्कीम में निवेश की शुरुआत 250 रुपये से कर सकते हैं यानि कि अधिकतम 1.50 लाख रुपयों का कर सकते हैं।

स्कीम में किए गए बदलाव (SSY)

आपको बता दें इस सरकारी स्कीम में सरकार ने दो बेटियों का खाता खोलने का प्रावधान दिया है। जिसमें 80सी के तहत टैक्स में छूट मिलती है। लेकिन कुछ महीने पहले इस स्कीम के नियमों में बदलाव हुआ और दोनों बेटियों के खाते में निवेश करने पर टैक्स में छूट मिलती है।

अगर आप SSY में खाता ओपन करना चाहते हैं तो पास के किसी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जा सकते हैं।

21 साल में मिलेगी इतनी ज्यादा रकम

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में बिटियां के 21 साल होने पर मोटा पैसा मिलता है। वहीं यदि बिटिया की आयु 18 साल होती हैं तो खाते से आधे पैसे निकाल सकते हैं। वहीं पूरा पैसा 21 साल होने पर मिलता है।

बता दें अब तक इस सरकारी स्कीम में 3 करोड़ से भी ज्यादा खाते खोले जा सकते हैं। सरकार की इस स्कीम में आप सिर्फ 250 रुपये से निवेश करने की शुरुआत कर सकते हैं।

फटाफट जानें कैसे मिलेंगे 65 लाख रुपये

बता दें यदि माता-पिता बिटियां के पैदा होते ही हर महीने 12500 रुपये का निवेश करने लगते हैं तो 1 साल में 1.5 लाख रुपये जमा करते हैं। इस प्रकार 15 सालों में 22 लाख 50 हजार रुपये का निवेश करेंगे।

यदि आप पुरानी ब्याज दर 7.6 फीसदी से हिसाब लगाएं तो 43 लाख 43 हजार 71 रुपये ब्याज के रुप में मिलेंगे। इस प्रकार बिटिया को मैच्योरिटी पर 65 लाख 93 हजार 71 रुपये मिलते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button