मनोरंजन अपडेट

Sanp Ka Video : सांप ने पहली बार किया यह काम, वीडियो देख लोग हैरान

Sanp Ka Video : सांप बिल में जरुर रहता है, लेकिन वह बिल खुद नहीं बनाता। वह तो पहले से बने-बनाए बिलों पर अपना कब्जा जमा लेता है। बिल बनाना तो दूर आज तक शायद ही किसी ने गड्ढा खोदते देखा होगा। लेकिन, पहली बार सांप द्वारा खुद मिट्टी की खुदाई कर गड्ढा खोदते हुए वीडियो सामने आया है।

Sanp Ka Video : सांप ने पहली बार किया यह काम, वीडियो देख लोग हैरान

Sanp Ka Video : सांप बिल में जरुर रहता है, लेकिन वह बिल खुद नहीं बनाता। वह तो पहले से बने-बनाए बिलों पर अपना कब्जा जमा लेता है। बिल बनाना तो दूर आज तक शायद ही किसी ने गड्ढा खोदते देखा होगा। लेकिन, पहली बार सांप द्वारा खुद मिट्टी की खुदाई कर गड्ढा खोदते हुए वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो को देख कर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि सांप ऐसा भी कर सकता है। दरअसल, सांप के प्रेमलीला में मग्र रहने, अपना फन काफी ऊपर तक उठाने सहित अन्य कई हैरतअंगेज वीडियो तो देखे होंगे, लेकिन कभी भी यह देखा या सुना नहीं कि वह गड्ढा भी खोदता है।

इन सबके विपरीत सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सांप खुद गड्ढा खोदते हुए नजर आ रहा है। यह गड्ढा भी वह किसी नरम जमीन पर नहीं बल्कि डामर की सख्त सड़क पर खोद रहा है। यह वीडियो लोगों को इसलिए हैरान कर रहा है क्योंकि यह नजारा वे पहली बार देख रहे हैं।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sunshinecoastsnakecatchers एकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि एक लंबा सांप डामर की सड़क पर गड्ढा कर रहा है। इसके साथ ही वह अपने मुंह से उसकी मिट्टी भी निकाल कर बाहर फेंक रहा है। इस तरह की कवायद करते हुए वह काफी लंबा गड्ढा कर देता है। यह वीडियो आस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है।

इस वीडियो पर खूब सारे लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स यह भी जानकारी दे रहे हैं कि सांप कभी खुद बिल नहीं बनाता बल्कि वह तो चूहों, मेंढक द्वारा बनाए गए बिलों को खुद कब्जा लेते हैं और उसे अपने अनुरूप बना लेते हैं। पहली बार ऐसा नजारा दिखाने के कारण ही यह वीडियो खासा वायरल हो रहा है।

यहाँ देखें सांप के इस हैरतअंगेज कारनामे का वीडियो…⇓

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button