Sidharth Malhotra और Kiara Advani की नए साल में करेंगे शादी! डेट हुई फाइनल, प्री-वेडिंग फंक्शन का भी पूरा प्लान रेडी

Sidharth Malhotra Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को बी-टाउन का बससे प्यारे कपल में से एक माना जाता हैं। ये लव बर्ड्स अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते हैं। अब यह जानकारी सामने आ रही है कि दोनों इसी साल 2023 में एक होने जा रहे हैं। दोनों के वेडिंग लोकेशन से लेकर तारीख सब कुछ तय हो चुका है। हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding) ने अपनी शादी को लेकर अब तक कुछ नहीं बोला है।
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक कपल फरवरी के पहले हफ्ते में शादी करने वाला है। ईटाइम्स से एक सूत्र ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे जिसमें खास मेहमान और परिवार वाले शामिल होंगे।

यहां होगी शादी सिद्धार्थ और कियारा की शादी (Sidharth Malhotra Kiara Advani )
दावा किया जा रहा है कि सिड-कियारा की शाही शादी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की फोर्ट वेडिंग जैसी होगी। सूत्र ने खुलासा किया कि शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होने वाली है। यहां पर हाई सिक्योरिटी के साथ मौजूद रहेगी। बॉलीवुड की बड़ी शादियों में की तरह से सिड-कियारा की शादी में भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। ETimes के अनुसार 3 फरवरी को जैसलमेर के लिए सुरक्षाकर्मियों को रवाना कर दिया जाएगा।
बता दें कि कुछ दिनों पहले पिंकविला में एक खबर आई थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी की जगह तलाश कर रहे थे। कियारा और सिड ने चंडीगढ़ का द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसॉर्ट्स पर भी शादी के लिए संपर्क किया था। यहीं पर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की थी।
- Also Read: Daily Current Affairs : आज (31 दिसम्बर) के महत्वपूर्ण प्रश्न जिनके जवाब आपको जरूर पता होना चाहिए

‘शेरशाह’ से शुरु हुई कियारा-सिद्धार्थ के प्यार की कहानी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेटिंग की खबरें लम्बे समय से मीडिया में छाई हुई हैं। दोनों ने फिल्म ‘शेरशाह’ में काम किया था। रिपोर्टस की माने तो शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

शादी पर बोले सिद्धार्थ
हाल ही में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ ‘मिशन मजनू’ का प्रमोशन कर रहने एफएम स्टूडियो पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रेडियो जॉकी सुप्रिया से अपनी शादी को लेकर लगातार आ रही खबरों पर बात की।
सिद्धार्थ मल्होत्रा से जब ये सवाल पूछा गया कि वह इस साल अपने बारे में कौन सी ऐसी अफवाह है जिसे क्लियर करना चाहते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा, ‘कि मैं इस साल शादी कर रहा हूं’। उनके इस जवाब को सुनकर फैंस तो कन्फ्यूज हो गए, लेकिन उनकी को-स्टार रश्मिका मंदाना अपनी हंसी नहीं रोक सकीं।



