Wildlife Viral Video: छह शेरनियां भी नहीं कर पाईं जंगली भैंसे का शिकार, शेर ने एक ही झटके में किया काम तमाम, साबित किया कि क्यों कहलाता है जंगल का राजा

 

Sher ne kiya shikar

Wildlife Viral Video: जंगल का सीधा सा नियम है कि वहां शक्तिशाली का ही अस्तित्व बना रह सकता है। वहीं एक आहार श्रृंखला भी है। शेर, बाघ, तेंदुए सहित अन्य मांसाहारी जीव अन्य जीवों का शिकार करके अपना पेट भरते हैं। शेर या बाघ को शिकार करते देखना अपने आप में बड़ा रोमांचक होता है। हालांकि एक जीवन का अंत होते देखना बहुत से लोगों के लिए बड़ा दुखद होता है। लेकिन, यह तो कुदरत का ही नियम है। यदि मांसाहारी जीवों को जीवित रहना है तो उन्हें अन्य शाकाहारी जीवों का शिकार करना ही होगा।

शिकार का यही रोमांच देखने के लिए कई लोग नेशनल पार्क और अभ्यारण्यों की सैर (Visit to National Parks and Sanctuaries) को भी जाते हैं। इनमें से कुछ लोगों को यह रोमांच देखने को मिल भी जाता है तो कुछ को यह दुर्लभ प्राणी देखने तक को नहीं मिलते हैं। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। हालांकि अब सोशल मीडिया (social media) के कारण ऐसे नजारे देख पाना बड़ा आसान हो गया है। सोशल मीडिया पर वन्य प्राणियों के शिकार के एक से बढ़कर एक वीडियो अब उपलब्ध हैं।

एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें शिकार का रोमांच देखने को मिलने के साथ ही यह बात भी सिद्ध हो रही है कि शेर वाकई जंगल का राजा होता है। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल ‘Maasai Sightings’ ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को हजारों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोग इस पर एक से एक कमेंट भी कर रहे हैं। शिकार होते देखने के शौकीन लोग तो इसे बड़े चाव के साथ देख रहे हैं।

क्या है इस वायरल वीडियो में

इस वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि करीब 6 शेरनियों का एक झुंड एक जंगली भैंसे का शिकार (pride of lion attack buffalo) करने की मशक्कत कर रहा है। एक शेरनी उसका मुंह लगातार दबाए हुए हैं। वहीं बाकी शेरनियां उसे गिराने की कवायद कर रही हैं। दूसरी ओर जंगली भैंसा भी अपनी जान मचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। यही वजह है कि छह-छह शेरनियां भी उसे गिरा नहीं पाती हैं।

इसके बाद बब्बर शेर की एंट्री | Lion

जब शेरनियां पूरी कोशिश के बाद भी शिकार नहीं कर पाती तो उसके बाद शाही अंदाज में एक बब्बर शेर की एंट्री होती है। यह शेर आते ही भैंसे पर चढ़ जाता है और कुछ ही देर में भैंसे को गिरा लेता है। भैंसे के गिरते ही शेर उसका काम तमाम कर देता है। इसके बाद शेरों के इस झुंड की पार्टी शुरू हो जाती है।

इसलिए कहलाता है जंगल का राजा | King of the Jungle

इस वीडियो को देखकर आसानी से साबित हो जाता है कि शेर वाकई कितना ताकतवर होता है। यही कारण है कि जो काम छह शेरनियां मिलकर भी नहीं कर पा रही थीं, वह अकेले शेर ने ही कर डाला। उल्लेखनीय है कि जंगल में कई ऐसे प्राणी हैं जो कि आकार में भले ही शेर से बड़े हो, लेकिन अपनी इसी ताकत और बेखौफ होकर किसी भी जानवर पर हमला कर उसका शिकार कर लेने की क्षमता से ही वह जंगल का राजा कहलाता है। शेर के सामने आते ही अच्छे-अच्छे जानवरों की घिग्घी बंद हो जाती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News