Shaurya Sankalp Training Scheme: एमपी में शौर्य संकल्प योजना 2026 शुरू: युवाओं को फ्री ट्रेनिंग, 1100 रुपये तक छात्रवृत्ति
Shaurya Sankalp Training Scheme: Shaurya Sankalp Scheme 2026 started in MP: Free training to youth, scholarship up to Rs 1100

Shaurya Sankalp Training Scheme: मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और देश सेवा के लिए तैयार करने की दिशा में एक नई पहल लेकर आई है। “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026” के जरिए अब युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह है योजना का उद्देश्य
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा शुरू की जा रही इस योजना का मकसद युवाओं को सुरक्षाबलों की भर्ती के लिए पूरी तरह तैयार करना है। इसके तहत अभ्यर्थियों को आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें।
प्रशिक्षण में यह सब होगा शामिल
इस योजना के तहत युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ पढ़ाई से जुड़े विषयों की भी तैयारी कराई जाएगी। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, कंप्यूटर और अंग्रेज़ी जैसे विषय शामिल रहेंगे, जिससे अभ्यर्थियों की समग्र तैयारी हो सके।
राष्ट्रसेवा की भावना करेगी विकसित
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि यह योजना युवाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करेगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा अपनी क्षमता के अनुसार देश की सेवा कर सके।
कितने युवाओं को मिलेगा लाभ
योजना के पहले चरण में 40 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से करीब 4000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग केंद्र संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण की अवधि 45 दिन तय की गई है।
- यह भी पढ़ें : MP Cabinet Decision: कैबिनेट के बड़े फैसलें, कर्मचारियों-पेंशनरों के 3 प्रतिशत DA को मंजूरी, अतिथि शिक्षकों को 18 हजार मानदेय
हर महीने 1100 रुपये छात्रवृत्ति
चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन और अध्ययन सामग्री दी जाएगी। इसके साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और महिला अभ्यर्थियों को 1100 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे।
पात्रता और चयन प्रक्रिया
इस योजना के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही वह मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए और उसके पास OBC वर्ग का नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र होना जरूरी है। चयन 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- यह भी पढ़ें : Betul Crime News: नहा रही लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
तीन वर्षों में खर्च होंगे 15 करोड़ रुपये
राज्य सरकार ने इस योजना पर अगले तीन वर्षों में लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। इसके माध्यम से करीब 12,000 युवाओं को सुरक्षा सेवाओं में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बेहतर अवसर देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



