Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर नहीं दिखेगी चांद की चमक, 1 घंटा 17 मिनिट तक रहेगा आंशिक चंद्र ग्रहण

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर नहीं दिखेगी चांद की चमक, 1 घंटा 17 मिनिट तक रहेगा आंशिक चंद्र ग्रहणSharad Purnima 2023: चमकीली चांदनी के लिये जाने जाना वाला शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) का चांद 28 अक्‍टूबर की मध्‍य रात्रि में अपनी चमक को खोता नजर आयेगा। पृथ्‍वी से इस समय लगभग 369425 किमी दूर स्थित चंद्रमा, आंशिक चंद्रग्रहण की घटना के कारण कुछ घंटे पृथ्‍वी के साये में रहेगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने चंद्रग्रहण के वैज्ञानिक तथ्‍यों को बताने विद्या विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया। सारिका ने बताया कि इस चंद्रग्रहण की शुरूआत उपछाया ग्रहण से आज (28 अक्‍टूबर) रात 11 बजकर 31 मिनिट के कुछ बाद होगी लेकिन महसूस होने वाला आंशिक ग्रहण मध्‍य रात्रि के बाद 1 बजककर 5 मिनिट आरंभ होगा जो कि रात्रि 1 बजकर 44 मिनिट पर अधिकतम ग्रहण की स्थिति होगी।

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर नहीं दिखेगी चांद की चमक, 1 घंटा 17 मिनिट तक रहेगा आंशिक चंद्र ग्रहण
Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर नहीं दिखेगी चांद की चमक, 1 घंटा 17 मिनिट तक रहेगा आंशिक चंद्र ग्रहण

यह आंशिक ग्रहण रात लगभग 2 बजकर 23 मिनिट पर समाप्‍त हो जायेगा, लेकिन इसके बाद भी उपछाया ग्रहण तो चलता रहेगा जो कि पूरी तरह 3 बजकर 57 मिनिट पर समाप्‍त होगा। सारिका ने बताया कि इस तरह वैज्ञानिक रूप से ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनिट होगी लेकिन महसूस होने वाले आंशिक ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 17 मिनिट होगी।

सारिका ने बताया कि पृथ्‍वी जब चंद्रमा और सूर्य के बीच होती है तो इसके द्वारा सूर्य का प्रकाश रोक लिया जाता है और सूर्य का पूरा प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता है अर्थात चंद्रमा पर पृथ्‍वी की छाया पड़ती है। इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है।

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर नहीं दिखेगी चांद की चमक, 1 घंटा 17 मिनिट तक रहेगा आंशिक चंद्र ग्रहण
Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर नहीं दिखेगी चांद की चमक, 1 घंटा 17 मिनिट तक रहेगा आंशिक चंद्र ग्रहण

जब चंद्रमा, पृथ्‍वी की उपछाया में होता है तो उस समय उपछाया ग्रहण होता है। जब चंद्रमा का कुछ भाग पृथ्‍वी की घनी छाया वाले भाग में आता है तो आंशिक चंद्रग्रहण होता है। इस बार यह दोनों स्थितियां बन रही हैं।

चंद्रग्रहण की यह घटना भारत सहित एशिया, आस्‍ट्रेलिया, उत्‍तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिन्‍द महासागर के अधिकांश भागों से दिखाई देगा। इस तरह गणितीय अनुमान के अनुसार उपछाया ग्रहण का कुछ न कुछ भाग इस विश्‍व की लगभग 92.14 प्रतिशत जनसंख्‍या और आंशिक ग्रहण को 87.07 प्रतिशत जनसंख्‍या देख पायेगी।

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर नहीं दिखेगी चांद की चमक, 1 घंटा 17 मिनिट तक रहेगा आंशिक चंद्र ग्रहण
Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर नहीं दिखेगी चांद की चमक, 1 घंटा 17 मिनिट तक रहेगा आंशिक चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण की खास बातें (Sharad Purnima 2023)

  • उपछाया ग्रहण आरंभ : 28 अक्‍टूबर, समय 23:31:48
  • आंशिक ग्रहण आरंभ : 29 अक्‍टूबर, समय 01:05:25
  • अधिकतम ग्रहण : 29 अक्‍टूबर, समय 01:44:05
  • आंशिक ग्रहण समाप्त : 29 अक्‍टूबर, समय 02:22:40
  • उपछाया ग्रहण समाप्‍त : 29 अक्‍टूबर, समय 03:56:25
  • चंद्रग्रहण की कुल अवधि : 4 घंटे 25 मिनिट
  • आंशिक ग्रहण की कुल अवधि : 1 घंटे 17 मिनिट

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇