बड़ी खबरें
Shahpur Nagar Parishad: नगर परिषद अध्यक्ष विक्की नायक के जन्मदिन पर सिद्ध बड़े बजरंग मंदिर में होगा सुंदरकांड पाठ आयोजन

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर
शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक का मंगलवार 29 नवंबर को जन्मदिन है। नगर परिषद के प्रथम अध्यक्ष श्री नायक के जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों और मित्र मंडली में खासा उत्साह है। उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाने को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही है।
इस मौके पर शाहपुर नगर के आमढाना में प्रसिद्ध सिद्ध बड़े बजरंग मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का समाजसेवी लालजी चौरे द्वारा आयोजन किया जायेगा।इस दौरान नगर परिषद शाहपुर के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक एवं समस्त पार्षद गण प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। यह जानकारी लालजी चौरे ने दी। इधर श्री नायक के मित्रों और समर्थकों द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



