SDM, Deputy Collector Facilities : प्रशासनिक सेवा में SDM और डिप्टी कलेक्टर एक महत्वपूर्ण पद होता है। एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर के पास कार्यकारी मजिस्ट्रेट का भी कार्यभार होता है। अक्सर लोग पूछते हैं कि एसडीएम/डिप्टी कलेक्टर की सैलरी कितनी होती है। कितनी उम्र में डिप्टी कलेक्टर या एसडीएम बन जा सकता है और इसके लिए क्या करना होगा। इन सारे सवाल का जवाब हम आपको इस पोस्ट में दे रहे हैं जानने के लिए आखिरी तक पढ़िए…
डिप्टी कलेक्टर क्या है (what is a deputy collector)
एक डिप्टी कलेक्टर जिसे शॉर्टकट में DC भी कहते हैं यह प्रशासनिक सेवा का अधिकारी होता है डिप्टी कलेक्टर कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रूप में होता है इसलिए इस पोस्ट को उप-डिविजनल मजिस्ट्रेट कहा जा सकता है और डिप्टी कलेक्टर कलेक्टर के निर्देशन में कार्य करता है और कलेक्टर को दिन प्रतिदिन उसे कार्य में सहायता प्रदान करता है।
जिस तरह से जिला कलेक्टर जिला प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है वह अपने अधिकार क्षेत्र में कानून बनाए रखने में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करता है जैसे कि सामाजिक सुरक्षा भूमि के मामलों में और विभिन्न कार्यों को जिला कलेक्टर करता है तो इन्हीं सब कार्यों में डिप्टी कलेक्टर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के रूप में उन सब कार्य करता है विभिन्न कार्यों को, राजस्व कार्यो का लेखा-जोखा वह कलेक्टर को रिपोर्ट करते हैं।
MPPSC रैंक- वाइज पद लिस्ट और सैलरी
एमपीपीएससी परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवारों के वार्षिक आवेदन को प्रेरित करने वाले प्रमुख कारक आकर्षक MPPSC सैलरी, लाभ, भत्ते और रोजगार की स्थिरता है। MPPSC पदों और वेतन के कारण उम्मीदवार समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं। इसके बारे में नीचे विस्तार से देख सकते हैं।
- Also Read: MG Hector Price Drop : वाह जी वाह! सस्ती हो गई MG Motors की ये महंगी कार, कंपनी घटा दी कीमतें
क्र. | पद | एमपीपीएससी पदों की सैलरी |
1. | राज्य प्रशासनिक सेवा- उप जिलाध्यक्ष | 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे |
2. | राज्य पुलिस सेवा – पुलिस उपाधीक्षक | (DSP)15600-39100 + 5400 ग्रेड पे |
3. | डिस्ट्रिक्ट फाइटर- जनसंपर्क विभाग | 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे |
4. | असिस्टेंट डायरेक्टर – जनसंपर्क (कौशल शिक्षा विभाग) | 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे |
5. | असिस्टेंट डायरेक्टर (सहकारिता विभाग) | 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे |
6. | असिस्टेंट कमिश्नर, सहकारिता एवं सहायक रजिस्ट्रार-सहकारिता संस्थाएं (कारागार विभाग) | 15600-39100 + 5400 ग्रेड पे |
Deputy Collector के लिए Qualification
डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए कुछ योग्यता निर्धारित की गई है। इन योग्यता के आधार पर आप डिप्टी कलेक्टर हेतु आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित की गई परीक्षा और क्वालिफिकेशन को पूरा करके डिप्टी कलेक्टर बन सकते हैं। बता दें कि वर्तमान समय में एक छोटे से छोटे पद के लिए भी योग्यताएं निर्धारित की जाती है, तो डिप्टी कलेक्टर बहुत बड़ा पद है। इसीलिए यहां कुछ विशेष योग्यता निर्धारित की गई है जो इस प्रकार है।
- डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए अभिव्यक्ति के पास एजुकेशन क्वालिफिकेशन होना बहुत जरूरी है।
- अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए PSC की परीक्षा देनी होती है।
- इस परीक्षा के लिए ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।
- डिप्टी कलेक्टर बनने के लिए सही उम्र का होना बहुत जरूरी है।
- डिप्टी कलेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों हेतु उम्र सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
तीन चरणों में होती है परीक्षा (SDM, Deputy Collector Facilities)
Preliminary exam
यह प्रारंभिक परीक्षा होता है इस पर सामान्य ज्ञान आधारित सवाल आते हैं।
Mains exam
प्रिलिमनरी एग्जाम में पास होने के बाद main exam लिया जाता है जो कि एक विषय आधारित एग्जाम होता है।
इंटरव्यू
Main exam क्लियर करने के बाद अगर अच्छा rank आता है तो परीक्षा में टॉप करते हैं तो फिर इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है और अगर आप इंटरव्यू में पास होते हैं तो आपको पोस्ट दिये जाते हैं।
आवेदन करने की योग्यता (SDM, Deputy Collector Facilities)
उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
Deputy Collector न केवल किसी जिले में कलेक्टर के बाद का पद संभालता है, बल्कि डिप्टी कलेक्टर को विभिन्न प्रकार की Posting अलग-अलग विभागों में दी जाती है। ये सभी पद Deputy Collector की योग्यता पर निर्भर करते हैं। तथा समय समय पर इन पदों में बदलाव भी किए जाते हैं। अगर rank डिप्टी कलेक्टर के रेंज का है तो आपको डिप्टी कलेक्टर का पोस्ट दिया जाता है और डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्य कर सकते हैं।
- Also Read: Brain Teaser: सिर्फ मैथ्स के जीनियस ही दे पाएंगे इस सवाल का सही जवाब, अच्छे-अच्छे मान गए हार
डिप्टी कलेक्टर को मिलने वाली सुविधा कौन सी है? (SDM, Deputy Collector Facilities)
- यदि आप डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्य करते हैं, तो आपको सरकार के द्वारा एक सरकारी आवास मिलता है।
- डिप्टी कलेक्टर को सरकार द्वारा बहुत सारे भत्ते भी मिलते हैं।
- डिप्टी कलेक्टर को चिकित्सा सुविधा भी मिलती है, जिससे वह फ्री में इलाज कर सकता है।
- डिप्टी कलेक्टर की सुरक्षा के लिए गन मैन भी मौजूद होते हैं, इसके अतिरिक्त उन्हें एक ड्राइवर भी मिलता है।