Satish Kaushik Passes Away: दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा बॉलीवुड, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम
Satish Kaushik Passes Away: Veteran actor said goodbye to the world, Bollywood immersed in mourning, worked in more than 100 films

Satish Kaushik Passes Away: बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अभिनेता सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है’।
अनुपम खेर ने दी जानकारी
Satish Kaushik Passes Away: अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी देते हुए लिखा है कि 45 साल की दोस्ती पर आज पूर्ण विराम लग गया। सतीश के बिना जिंदगी फिर कभी पहले की तरह नहीं रहेगी।

श्री खेर ने लिखा है, ‘जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी फिर कभी पहले जैसी नहीं रहेगी। ओम् शांति!’

1983 में किया था डेब्यू (Satish Kaushik Passes Away)
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने एक्टिंग करियर का डेब्यू 1983 में आई ‘मासूम’ फिल्म से किया था। अब तक वे इसके लगभग 100 फिल्मों में काम कर चुके है। सतीश कौशिक ने 1993 में ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से उन्होंने फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और करीब एक दर्जन फिल्मों का निर्देशन किया।



