मनोरंजन अपडेट

Sara Ali Khan London Vacation: लंदन में सारा अली खान के साथ खड़ा ये शख्‍स कौन है! फैंस हुए कन्फ्यूजन, बताया मिस्‍ट्री मैन का सच

Sara Ali Khan London Vacation: लंदन में सारा अली खान के साथ खड़ा ये शख्‍स कौन है! फैंस हुए कन्फ्यूजन, बताया मिस्‍ट्री मैन का सच

Sara Ali Khan London Vacation: बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन नए साल का जश्न मनाने लंदन पहुंची हैं। वहां से वह कई तस्वीरें सोशल मीडिया (Sara Ali Khan Viral Post) पर शेयर कर रही हैं। सारा के साथ इन तस्वीरों में खड़ा एक मिस्ट्री मेन सोशल मीडिया पर चर्चा पर का विषय बन गया। सारा का नाम फिर से कार्तिक आर्यन संग जुड़ रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि दोनों एक ही जगह पर वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। कई लोग सारा के साथ खड़े लड़के को कार्तिक आर्यन समझ रहे हैं। इत्तेफाक से कार्तिक आर्यन भी लंदन में हैं।

कौन है यह मिस्ट्री मैन?

सारा अली खान लंदन में छुट्टियां एंजॉय  (Sara Ali Khan London Vacation) कर रही हैं। वह वेकेशन की झलकियां अपने फॉलोअर्स को भी दिखा रही हैं। किसी फोटो में सारा अदरक खरीदती हुई नजर आईं, तो किसी तस्वीर में चिल करती दिखीं। लेकिन लोगों का ध्यान सारा की उस तस्वीर पर गया, जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन संग फुल स्वैग में पोज दे रही हैं। इस फोटो में सारा के साथ हूडी से चेहरा ढके एक शख्स है। लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।

Sara Ali Khan London Vacation: लंदन में सारा अली खान के साथ खड़ा ये शख्‍स कौन है! फैंस हुए कन्फ्यूजन, बताया मिस्‍ट्री मैन का सच

कार्तिक भी है लंदन में (Sara Ali Khan London Vacation)

बता दें कि सारा अली खान की तरह कार्तिक आर्यन भी लंदन में ही न्यू ईयर मना रहे हैं। कार्तिक ने भी अपनी स्टोरीज में लंदन का सैर-सपाटा पोस्ट किया है। यहां कार्तिक आर्यन भी नए साल का स्वागत करने पहुंचे हैं। कई लोगों ने इस मिस्‍ट्री मैन को कार्तिक बताया है। यूजर्स ने कमेंट में लिखा आखिरी फोटो में वह मिस्ट्री गाई कौन है? इस पर किसी ने लिखा है, कार्तिक जैसा लग रहा है। एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, कार्तिक कहां है। यही नहीं कुछ यूजर्स तो इस शख्‍स को सारा का भाई इब्राहिम बता रहे है। उन्होंने इब्राहिम के साथ और भी फोटोज शेयर किए हैं। सारा की उनके भाई के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। वे दोनों अक्सर छुट्टियों पर साथ जाते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button