बड़ी खबरें

Sapna Dam Betul: सापना डैम की नहर छलकी, आसपास के मकानों में घुसा पानी, कड़ाके की ठंड में बढ़ी लोगों की परेशानी

Sapna Dam Betul

Sapna Dam Betul :  मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के समीप स्थित बैतूल बाजार के भवानी वार्ड में शुक्रवार की रात्रि में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक ही नहर का पानी छलक कर लोगों के घरों में घुस गया। पानी घुसने पर घबराए लोग आनन फानन में घरों के बाहर निकले। वहीं सड़क और गलियों से भी नहर का पानी बड़ी मात्रा में बहने लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांपना डैम की नहरों से सिंचाई के लिए आज ही पानी छोड़ा गया था। डैम की मेन केनाल डी-1 बैतूल बाजार के भवानी वार्ड से बिल्कुल सट कर गई है। यहीं पर नहर का सायफन भी है। डैम का पानी नहर से इस सायफन तक तो पहुंचा, लेकिन उसके बाद आगे नहीं बढ़ सका। इसके चलते नहर ओवर टॉप (ओवर फ्लो) हो गई। नहर का पानी छलक कर बाहर जाने लगा।

Sapna Dam Betul: सापना डैम की नहर छलकी, आसपास के मकानों में घुसा पानी, कड़ाके की ठंड में बढ़ी लोगों की परेशानी

 

भवानी वार्ड में नहर के पास तक लोगों के मकान बने हैं। यह पानी लोगों के छह से सात मकानों में घुस गया। अचानक पानी का सैलाब आया देख लोगों में हड़कंप मच गया। वे तेजी से घर में पानी घुसते देख बाहर की ओर भागे। इधर पीछे की ओर से घरों में घुसा पानी सामने की ओर से बाहर निकलते हुए सड़क और गलियों पर आ पहुंचा और बहने लगा।

यहां देखें वीडियो….

इधर लोग जब पूरा माजरा समझे कि पानी नहर के ओवरफ्लो होने से आ रहा है तो तत्काल ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और जल उपभोक्ता संथा के पदाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग के कार्यपालन यंत्री विपिन वामनकर विभागीय अमले के साथ मौके पर पहुंचे और सुधार कार्य शुरू करवाया।

मौके पर मौजूद जल उपभोक्ता संथा सापना के पूर्व अध्यक्ष विवेक उर्फ बंटी वर्मा ने बताया कि सायफन चोक होने के कारण नहर ओवर टॉप हो गई है। इसी के चलते पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है और नहर का पानी बस्ती में घुस गया। इसे दुरूस्त किया जा रहा है। जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा।

Sher Aur Bhains ka video: शेर ही बन गया शिकार! भैंसों के झुंड में घुसने की गुस्‍ताखी कर बैठा बब्‍बर शेर, फिर ऐसे उठा-उठाकर पटका कि आपको भी आ जाएगी दया

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button