मनोरंजन अपडेट

Salaar KGF Connection: सालार का केजीएफ कनेक्शन, प्रभास और यश आएंगे साथ नजर! फैन्स ने ढूंढ निकाला क्लू

Salaar KGF Connection, Salaar, Salaar Cast, Salaar Teaser, Salaar Release Date, KGF Yash, Prabhas will be friends or Enemy read details, salaar trailer, केजीएफ, सालार, सालार केजीएफ कनेक्शन, सालार टीजर, salaar trailer release date, salaar movie villain, salaar story, salaar meaning, salaar update, salaar heroine

Salaar KGF Connection: सालार का केजीएफ कनेक्शन, प्रभास और यश आएंगे साथ नजर! फैन्स ने ढूंढ निकाला क्लू
Source: Credit – Social Media

Salaar KGF Connection: जबसे केजीएफ 2 रिलीज हुई हैं और यश के फैंस ने मूवी को देखा है, तब से ये कयास लगाया जा रहा है कि KGF 3 भी रिलीज की जाएंगी। लेकिन इसको लेकर कोई पुख्ता बात सामने नहीं आई है। 2 दिन पहले प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सालार’ के आते ही फैंस ने इसका कनेक्शन सीधे-सीधे केजीएफ सेट कर दिया है। इस मेगा फिल्म को लेकर फैंस इसलिए इतने उत्साहित हैं क्योंकि इसे ब्लॉकबस्टर रही फिल्में इसकी वजह प्रभास से कहीं ज्‍यादा फिल्‍म के डायरेक्‍टर प्रशांत नील और ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘केजीएफ’ है। जब से ‘सालार’ की घोषणा हुई, तभी से यह अनुमान और कयास लगने लगे कि यह फिल्‍म ‘KGF’ की कहानी से जुड़ी हुई है।

टीजर ने बनाया रिकॉर्ड (Salaar KGF Connection)

गुरुवार, सुबह 5:12 बजे जब मेकर्स ने टीजर रिलीज किया तो हर आंख 1 मिनट 47 सेकेंड तक बिना पलक झपके स्‍क्रीन को एकटक देखती रही। एक बार नहीं, टीजर को हर फैन ने कई बार देखा और यही कारण है कि जहां इस टीजर ने 24 घंटे में सबसे अध‍िक देखे जाने का रिकॉर्ड बना लिया, वहीं बाज जैसी नजरों ने इसका KGF: Chapter 2 से कनेक्‍शन भी ढूंढ़ निकाला।

दिलचस्‍प है कि ‘सालार’ के टीजर में फैंस को दिखी KGF-2 की झलक

प्रभास के फैंस से इतर ‘सालार’ के टीजर का ‘केजीएफ’ और रॉकी भाई यानी यश के फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था। मजेदार बात यह है कि फैंस की बाज जैसी नजर ने सालार के 1 मिनट 47 सेकेंड के टीजर में KGF-2 का क्‍लू भी ढूंढ़ निकाला है। सोशल मीडिया पर इसकी इसकी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। ‘सालार’ सिनेमाघरों में 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है, जबकि अगस्‍त महीने में फिल्‍म का ट्रेलर आएगा।

Salaar KGF Connection: सालार का केजीएफ कनेक्शन, प्रभास और यश आएंगे साथ नजर! फैन्स ने ढूंढ निकाला क्लू
Source: Credit – Social Media

सालार और केजीएफ का होगा खास कनेक्शन (Salaar KGF Connection)

दरअसल, प्रभास की सालार और यश की केजीएफ (KGF) का कनेक्शन सामने आया है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। 3 जुलाई को सालार के टीजर का एलान हुआ। मेकर्स ने बताया की वह इस फिल्म के टीजर को 16 जुलाई को रिलीज करने जा रहे हैं। इसी बीच अब इस फिल्म में यश की केजीएफ का कनेक्शन जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि, सालार और केजीएफ एक ही यूनिवर्स में स्थापित हैं, क्योंकि उसी समय निर्माताओं ने सालार का टीजर जारी करने का फैसला किया था जब केजीएफ में कुछ बड़ा हुआ था।

केजीएफ 2 की एनीवर्सरी के मौके पर फिल्म बनाने वाले लोगों ने सभी को उत्साहित करने के लिए अगली फिल्म केजीएफ 3 की झलक दिखाई दी थी। इसका मतलब है कि केजीएफ सीरीज अभी खत्म नहीं हुई है। और अब, वे सालार जैसी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो प्रशांत नील द्वारा बनाई गई अन्य सभी फिल्मों से जुड़ी हो सकती है। इससे लोग और भी उत्साहित हो गए हैं क्योंकि रॉकी भाई सालार नाम के बेहद सख्त और आक्रामक आदमी के साथ फिल्म में होंगे। अब राज तो छह जुलाई को ही खुलेगा।

क्या सालार में नजर आएंगे यश ?

प्रयास लगाए जा रहे हैं कि प्रशांत नील की ‘सालार’ का संबंध ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ से है। इतना ही नहीं ‘सालार’ में यश मुख्य भूमिका में नजर आने की भी चर्चा हो रही है। दरअसल, फिल्म ‘सालार’ को भी ठीक उसी तरह कोल फील्ड में सेट किया गया है जिस तरह ‘केजीएफ’ को किया गया था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button