Rupert Murdoch Wife : 93 साल की उम्र में 5वीं शादी! इस अरबपति ने रसियन महिला से किया विवाह – Elena Zhukova

By
On:

Rupert Murdoch Wife : पिछले साल फॉक्स एंड न्यूज कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल से सेवानिवृत्त हुए 93 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक लॉस एंजिलिस के बेल एयर स्थित अपने मोरागा वाइनयार्ड में एलेना झुकोवा के साथ पांचवीं बार शादी के बंधन में बंध गए।

कौन हैं मर्डोक की बीवी एलेना? – Rupert Murdoch Wife

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मर्डोक ने जुकोवा को पिछली गर्मियों में डेट करना शुरू किया था। दोनों ने इसी साल मार्च में अपनी सगाई की घोषणा की थी। 67 वर्षीय एलेना जुकोवा रूसी-यहूदी आणविक जीवविज्ञानी हैं। 1991 में वे रूस छोड़कर अमेरिका आ गई थीं। जुकोवा मशहूर आर्ट कलेक्टर दाशा जुकोवा की मां है, जिनकी रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच से शादी काफी चर्चा में रही थी। अब्रामोविच प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब चेल्सी के मालिक थे। दाशा और अबरामोविच ने 2017 में तलाक ले लिया था।

Rupert Murdoch Wife : 93 साल की उम्र में 5वीं शादी! इस अरबपति ने रसियन महिला से किया विवाह - Elena Zhukova
Rupert Murdoch Wife : 93 साल की उम्र में 5वीं शादी! इस अरबपति ने रसियन महिला से किया विवाह – Elena Zhukova

मर्डोक ने 2022 में अपनी चौथी पत्नी को दिया तलाक -Rupert Murdoch Wife

रूपर्ट मर्डोक ने इससे पहले साल 2016 में मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी की थी। साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं, झुकोवा ने इससे पहले अरबपति निवेशक और रूसी राजनीतिज्ञ अलेक्जेंडर जुकोवा से शादी की थीं। बेटी दाशा के जन्म के तीन साल बाद साल 1984 में दोनों का तलाक हो गया था।

मर्डोक के हैं 6 बच्चे

रूपर्ट मर्डोक की पहली सादी 1956 में ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंड पैट्रिशिया बुकर से हुई थी। बाद में 1960 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद मर्डोक दूसरी पत्नी अन्ना टोर्व के साथ तीस साल से अधिक समय तक शादी के बंधन में रहे। अन्ना टोर्व अखबार में रिपोर्टर थीं। दोनों ने 1999 में तलाक लिया। इसके कुछ महीनों बाद ही मर्डोक ने वेंडी डेंग से शादी की जो 2013 में खत्म हो गई। चौथी बार उन्होंने 2016 में मॉडल जेरी हॉल से शादी की। मर्डोक के अलग-अलग शादियों से छह बच्चे हैं।

Rupert Murdoch Wife : 93 साल की उम्र में 5वीं शादी! इस अरबपति ने रसियन महिला से किया विवाह - Elena Zhukova
Rupert Murdoch Wife : 93 साल की उम्र में 5वीं शादी! इस अरबपति ने रसियन महिला से किया विवाह – Elena Zhukova

मार्डोक की पांचवीं पत्नी का रूस से क्या संबंध है?

रूपर्ट मर्डोक की पांचवीं पत्नी ऐलेना झुकोवा मूल रूप से मास्को की रहने वाली हैं। 67 वर्षीय झुकोवा सोवियत संघ के अंतिम वर्षों के दौरान 1991 में संयुक्त राज्य अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं।

मर्डोक से कैसे मिलीं झुकोवा?

झुकोवा को रूपर्ट मर्डोक से उनकी (मर्डोक) तीसरी पूर्व पत्नी वेंडी डेंग ने एक आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात कराई थी। वेंडी डेंग और मर्डोक ने अपनी शादी के 14 साल बाद 2013 में तलाक ले किया था।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment