RTE Admission 2026: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन का बड़ा मौका: 1.22 लाख सीटों के लिए इस दिन निकलेगी ऑनलाइन लॉटरी
RTE Admission 2026: Big opportunity for free admission in private schools: Online lottery to be held on this day for 1.22 lakh seats

RTE Admission 2026: मध्यप्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी के जरिए बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।
ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गुरुवार दोपहर 2 बजे ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसका सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
पोर्टल और एसएमएस से मिलेगी जानकारी
लॉटरी के बाद अभ्यर्थी दोपहर 2:15 बजे से आरटीई पोर्टल (http://www.rteportal.mp.gov.in) पर जाकर अपने बच्चे को आवंटित स्कूल की जानकारी देख सकेंगे। वहीं, आवंटन पत्र भी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी।
- यह भी पढ़ें : MP Pensioners DA Hike 2026: एमपी के पेंशनर्स को बड़ी राहत: 2% अतिरिक्त महंगाई राहत मंजूर, जानें पूरा अपडेट
कितने बच्चों को मिलेगा मौका
इस वर्ष दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कुल 1 लाख 78 हजार 714 बच्चों को लॉटरी प्रक्रिया के लिए पात्र माना गया है। इनमें से चयनित बच्चों को प्रदेश के करीब 22 हजार निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
इतनी सीटों पर होगा प्रवेश
ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से इस बार 1 लाख 22 हजार 551 सीटों पर बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। यह व्यवस्था शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के तहत लागू की गई है, जिसमें कमजोर वर्ग और वंचित समूह के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं।
- यह भी पढ़ें : Betul Collector Action: बैतूल में कलेक्टर का सख्त एक्शन: 4 CMO को नोटिस, जीरो प्रोगेस पर वेतन कटौती के निर्देश
प्रवेश की तारीख भी तय
लॉटरी में चयन होने के बाद अभिभावक 3 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच संबंधित स्कूल में जाकर अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



