Robotic Cooking Machine : वाह भई वाह… कमांड देते ही चंद मिनटों में खाना बनाकर कर देगी रोबॉटिक मशीन
Robotic Cooking Machine: Wow...the robotic machine will cook food in a few minutes as soon as you give the command.
▪️ वंडरशेफ ने लॉन्च किया चेफ मैजिक : ऑल-इन-वन किचन रोबोट, एआई की दुनिया में नई क्रांति
Robotic Cooking Machine : (मुंबई)। प्रीमियम किचन उत्पादों की कंपनी वंडरशेफ ने शेफ मैजिक नामक एक अत्याधुनिक उत्पाद पेश किया है। ये एक किचन रोबोट है जो घर पर खाना पकाने का अनुभव पूरी तरह से बदल देगा। इसमें 200 से ज्यादा रेसिपी पहले से लोड की गई हैं जिसे आप अपने स्मार्टफोन जैसे टच स्क्रीन से चुन सकते हैं।
आपको बस स्क्रीन पर रेसिपी चुननी है, फिर मशीन बताएगी कि किस सामग्री को डालना है। वो सामग्री का वजन लेगी और फिर खुद ही सारी प्रक्रियाएं जैसे मिलाना, काटना, उबालना, भूनना, ब्लेंड करना आदि करेगी।

तीन साल के लिए इतना लक्ष्य (Robotic Cooking Machine)
वंडरशेफ के संस्थापक और CEO रवि सक्सेना ने कहा, “हमने शेफ मैजिक से 3 साल में 200 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है। ये उत्पाद विदेशी बाजारों में भी बेचा जाएगा। अमेरिका और कनाडा के लिए अलग वोल्टेज की मशीन भी बनाई गई है। हम जून से वैश्विक बाजारों में इसको उपलब्ध करवाएंगे।”
नई रेसिपी होती रहेगी अपडेट
उन्होंने आगे बताया, “शेफ मैजिक एक कनेक्टेड डिवाइस है। हम इस डिवाइस को सक्रिय रखेंगे और ग्राहकों की पसंद के अनुसार हर हफ्ते ताज़ा रेसिपी जोड़कर अनुभव को और ज्यादा रोचक बनाएंगे। ये नई रेसिपी हमारे ग्राहक चेफ मैजिक को उनके वाई-फाई से कनेक्ट करके डाउनलोड कर सकते हैं। सभी मशीनों को नियमित रूप से रेसिपी अपडेट मिलता रहेगा।”

हर तरह की पसंद का ध्यान (Robotic Cooking Machine)
शेफ मैजिक में शेफ संजीव कपूर द्वारा 200 से ज्यादा भारतीय और विदेशी व्यंजनों की रेसिपियां लोड की गई हैं। यह एक ऐसा विकल्प हैं जो दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों के लिए विकसित किया गया है। यह लोकप्रिय भारतीय खाद्यों से लेकर वेगन, जैन, कॉन्टिनेंटल, थाई, चाईनीज़, इटलियन, मेक्सिकन और अन्य वैदिक रेसिपी तक कवर करता है। इसमें शाकाहारी, जैन, आयुर्वेदिक, मधुमेह और दिल के मरीजों के लिए भी विशेष रेसिपियां शामिल की गई हैं।
भूल जाएंगे बाहर का खाना
रवि सक्सेना ने बताया कि आज के समय में लोग बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। शेफ मैजिक से घर पर आसानी से स्वादिष्ट और स्वस्थ खाना बनाया जा सकता है। हमारा लक्ष्य हमेशा से ही ऐसे उपकरण विकसित करना रहा है जो घर पर खाना पकाना आसान और आनंददायक बना दें।
- यह भी पढ़ें: Srikanth Trailer : ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए श्रीकांत बोल्ला, बोले- गुलशन कुमार नहीं होते तो…
रोचक हुआ खाना बनाना : संजीव कपूर (Robotic Cooking Machine)
शेफ संजीव कपूर ने कहा, “भारतीय लोग जीवन शैली की बीमारियों जैसे मोटापा, हृदय समस्या, और मधुमेह से पीड़ित हैं। आजकल युवा बहार के खाने का ज्यादा सेवन करने लगे हैं। बाहरी खाने की नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। शेफ मैजिक ने खाना बनाने को न केवल आसान बनाया है, बल्कि इसे रोचक भी बनाया है जिसे कोई भी आसानी से घर पर अपनी पसंद का खाना बना सकता है। वंडरचेफ में हम स्वस्थ भारत की ओर काम कर रहे हैं।”
दूर से ही होगी मशीन कंट्रोल
शेफ मैजिक में मोबाइल ऐप भी है जिससे दूर से ही मशीन को कंट्रोल किया जा सकता है। आप रेसिपी चुन सकते हैं और बाकी का काम मशीन खुद करेगी। आप अपनी रेसिपियां भी सेव कर सकते हैं।
- यह भी पढ़ें: Salman Khan New Film: ईद पर सुपर स्टार सलमान ने फैंस को दिया तोहफा, अपनी अगली फिल्म से उठाया पर्दा
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




