Road Accident Narsinghpur: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, मौके पर 4 लोगों की मौत
Road Accident Narsinghpur: A horrific road accident occurred in Narsinghpur, Madhya Pradesh, 4 people died on the spot.
नरसिंहपुर। Road Accident Narsinghpur मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्टेट हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। आपको बता दें कि यहां पर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना शाम 4 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही साईंखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे जबलपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर मुन्नी अपने बेटे कृष्ण पाल और दो नातिन राधिका और हेमलता के साथ जा रही थीं।
वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर अर्जुन नाम का युवक सवार था। बताया जा रहा है कि अर्जुन की भी इस हादसे में मौत हो गई है। अर्जुन रायसेन के देवरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



