बैतूल अपडेट

Road Accident Betul: बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा; युवक की मौत, महिला समेत 3 घायल

Road Accident Betul: बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सारणी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जबकि स्कूटी पर सवार महिला और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा यादव उम्र 45 वर्ष अपने बेटे सुधांशु यादव उम्र 21 वर्ष के साथ स्कूटी से बैतूल से पांढरा की ओर जा रही थीं। उसी दौरान सामने से आ रही बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। बाइक पर अरुण इवने और उसका साथी सनोज कुमरे सवार थे। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Road Accident Betul: बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा; युवक की मौत, महिला समेत 3 घायल

इलाज कराए बगैर चला गया

पुलिस के मुताबिक अरुण के साथ बाइक पर एक और व्यक्ति सवार था। टक्कर के बाद वह घायल तो हुआ लेकिन मौके से अस्पताल पहुंचने के दौरान वह बिना इलाज कराए चला गया। इस हादसे में अरुण का दूसरा साथी सनोज कुमरे सुरक्षित बच गया और उसे चोट नहीं आई।

मजदूरी करता था मृतक अरूण

मृतक अरुण इवने बोड़खी के पास पचामा गांव का रहने वाला था। उसके चाचा विशाल ने बताया कि अरुण मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। उसके पिता भी मजदूरी के लिए पुणे गए हुए हैं। परिवार में उसकी एक बहन भी है। हादसे के समय अरुण अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। परिवार को इस हादसे की खबर मिलते ही गहरा सदमा पहुंचा।

Road Accident Betul: बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा; युवक की मौत, महिला समेत 3 घायल

दो घायल जिला अस्पताल में

इस दुर्घटना में घायल हुई महिला रेखा यादव और उनका बेटा सुधांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने किया मौका मुआयना

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई संतराम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सोमवार सुबह घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पिता के लौटने का इंतजार

अरुण के पिता फिलहाल पुणे में मजदूरी कर रहे हैं। खबर मिलने के बाद परिवार के लोग उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। बेटे की मौत की खबर से गांव और रिश्तेदारों में शोक की लहर है।


सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button