Retirement : वनपाल रामजी भलावी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

नीलेश साहू, झल्लार
वन परिक्षेत्र झल्लार में वनपाल पद से सेवानिवृत्त रामजी भलावी को वन विभाग ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र सहायक मनोज मोरे, वनरक्षक महेंद्र पाल, गणेश बारपेटे, रामेश्वर इवने, ममता कापसे, सुखचंद पांसे, श्रीनिवास कावरे, ग्रामीण बलराम मुंडे, डॉक्टर मदन चौहान, सरपंच जंग्गो लोखंडे, घासीराम, रामकिशोर साहू, लखन वानखेड़े, उमेश साहू, भानु साहू विशेष रुप से उपस्थित हुए।
रामजी भलावी ने वन विभाग में डेली वेजेस में रहते हुए सेवाकार्य की शुरूआत की थी और आज वनपाल के पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए। वन विभाग के महेंद्र पाल, ममता कापसे ने विदाई समारोह के मौके पर कहा कि उन्होंने श्री भलावी से बहुत कुछ सीखा है।
उनसे सीखी गई हर बात उन्हें अपनी वन सेवा के दौरान काम आएगी। विदाई समारोह में काफी भावुक क्षण भी देखने को मिले। श्री भलावी ने अपने अनुभव भी कार्यक्रम में साझा किए। बाजे-गाजे के साथ उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन अनुराग सोनी ने किया।



