Redmi Note 12 Pro Plus: Redmi ला रहा गजब का फोन! कैमरा, चार्जिंग, डिजाइन को देखकर आईफोन और सैमसंग को तो भूल ही जाएंगे, कीमत भी होगी इनसे काफी कम

Redmi Note 12 Pro Plus : नए फोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए। भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi 200 मेगापिक्सल वाला शानदार 5जी फोन (Redmi Note 12 Pro Plus) लेकर आ रहा है। इस फोन के फीचर्स इतने खास है कि इनकी तुलना महंगे आईफोन और सैमसंग के फोन से आसानी से की जा सकती है। इसमें कई ऐसे फीचर्स भी है जो सैमसंग और आईफोन के महंगे फोन में भी नहीं मिलेंगे। आइए जानते हैं इन खास फीचर्स वाले redmi के इस फोन के बारे में…
जल्द होगा लांच
आपको तो पता ही होगा कि रेडमी हमेशा से कम कीमत में दमदार फीचर्स के लिए ही पसंद किया जाता है। कंपनी हमेशा अपने ग्राहकों के लिए ऐसे मॉडल पेश करती है, जो इस कीमत पर कोई और उपलब्ध नहीं करा सकता। ये ही कारण है कि ये आज भारत की नंबर-1 स्मार्टफोन कंपनी कहलाती है। रेडमी के फोन की बात करें तो कंपनी इसके तीन मॉडल Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus लेकर आ रही है, लेकिन भारत में सबसे पहले केवल Redmi Note 12 Pro Plus को ही लांच करेगी। रिपोर्टस के अनुसार फोन को नए साल पर भारत में पेश किया जा सकता है।
कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स | Redmi Note 12 Pro Plus
रेडमी एक बार फिर से कम कीमत में महंगे फोन के फीचर्स अपने ग्राहकों को देना वाला है। Redmi Note 12 Pro Plus का फोन कंपनी मिड-रेंज में लांच करेगी। इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। फोन का बेस मॉडल 256GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ आता है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में रेडमी नोट 12 प्रो प्लस, चीनी मॉडल के समान स्पेसिफिकेशन के साथ डेब्यू करेगा। मिड रेंज वाले इस स्मार्टफोन को कंपनी चीन में CNY 2,099 (लगभग 23,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लांच कर सकती है।
![]()
फोन में मिलेगी 120W की फास्ट चार्जिंग
चीन में उतारे गए Redmi Note 12 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन के चीनी वेरिएंट में 6.67 इंच का फुल-एचडी OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट से लैस है और 12GB तक LPDDR4X रैम के साथ आता है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। चार्जर, सभी रेडमी फोन की तरह, बॉक्स में बंडल में आता है।
- Also Read: Maruti ने घटा दिए Alto, WagonR और S-Presso के दाम, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका, फटाफट खरीद रहे लोग
Redmi Note 12 Pro Plus Camera
रेडमी के इस फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन में हमें 200MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है। इसके अलावा फोन में 8 MP और 2 MP के स्पेशलाइज कैमरे मिलते है। वहीं फ्रंट में 16MP कैमरा मिल सकता है।

Also Read: Saanp Ka Video: बिल समझकर लड़की के कान में घुस गया सांप, डॉक्टर को निकालने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
Features
- Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, IR Blaster
- Dimensity 1080, Octa Core, 2.6 GHz Processor
- 8 GB RAM, 256 GB inbuilt
- 5000 mAh Battery with 120W Fast Charging
- 6.67 inches, 1080 x 2400 px, 120 Hz Display with Punch Hole
- 200 MP + 8 MP + 2 MP Triple Rear & 16 MP Front Camera
- Memory Card Not Supported
- Android v12



