Redmi 12C हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे 6GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Redmi 12C: नए साल पर रेडमी अपना एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च Redmi 12C लेकर आया है। Redmi ने अपने घरेलू बाजार में नए बजट स्मार्टफोन के तौर पर Redmi 12C को लॉन्च किया है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी, बड़ा डिस्प्ले, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इस रेडमी फोन में पिछले मॉडल की तुलना में अलग डिजाइन मिल रही है। फोन में फ्रंट कैमरा के लिए टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने खास तौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। Redmi में हमें तीन स्टोरेज ऑप्शन मिलते है। आइए जानते हैं Redmi 12C की कीमत, स्पेसिफिकेशन और अन्य डिटेल्स पर।

Redmi 12C में मिलेंगे ये फीचर्स
रेडमी के नए फोन Redmi 12C में हमें 6.71 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा फोन में हाई रेजलूशन वाला LCD डिस्प्ले भी दिया गया है। MediaTek Helio G85 प्रोसेसर की ताकत के साथ यह 6GB तक LPDDR4X RAM को सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB तक eMMC 5.1 फ्लैश मेमोरी मिलती है।
Also Read: Daily Current Affairs : आज (31 दिसम्बर) के महत्वपूर्ण प्रश्न जिनके जवाब आपको जरूर पता होना चाहिए

Redmi 12C की कीमत
Redmi 12C अपने अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन के चलते अलग-अलग दाम में मिलता है। बेस मॉडल में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जो CNY 699 (लगभग 8,400 रुपये) का है और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 799 (लगभग 9,600 रुपये) है। वहीं टॉप-टियर मॉडल में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है और जिसकी कीमत CNY 899 यानी लगभग 10,800 भारतीय रुपये है। इसके साथ ही इसमें तीन कलर ऑप्शन शैडो ब्लैक, सी ब्लू, मिंट ग्रीन और लैवेंडर में लॉन्च किया गया है।
Also Read: Income Tax: बजट 2023 के पहले आई बड़ी खबर, इतनी इनकम पर देना होगा 30% का भारी-भरकम टैक्स

Redmi 12C का कैमरा
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, फोन में पीछे की तरफ एक स्क्वायर-शेप मॉड्यूल है, जिसमें एक पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। एलईडी फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के अंदर स्थित है। डिवाइस में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा सेंसर है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरे के लिए एक छोटा ड्यू-ड्रॉप नॉच है। मोटी चिन को छोड़कर इसमें काफी पतले बेजल्स हैं।



