टेक/ऑटो

Realme New Phone : आया Realme का सबसे धाकड़ फोन, इसके आगे ढेर हुए Oppo, Vivo, Samsung और MI, कीमत भी है कम

Realme New Phone, Realme, realme narzo 60, Realme Narzo 60 battery, Realme Narzo 60 camera, Realme Narzo 60 Pro, Realme Narzo 60 Pro display, Realme Narzo 60 Pro features, realme narzo 60 series, Realme Narzo 60 Series price, Realme Narzo 60 Series specifications

Realme New Phone : आया Realme का सबसे धाकड़ फोन, इसके आगे ढेर हुए Oppo, Vivo, Samsung और MI, कीमत भी है कमRealme New Phone : Realme ने कुछ समय पहले भारत में Realme 11 सीरीज को लांच किया था। अब इसी कंपनी ने Oppo, Vivo, Samsung और MI से भी कम कीमत में Realme Narzo 60 Pro 5G लांच किया है। इसकी कीमत भी कम है और इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए है, जो इस कीमत पर कोई और फोन नहीं दे रहा है। इस फोन में बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले, वर्चुअल रैम के साथ भारत में पहली बार 24GB तक रैम सपोर्ट, 1TB तक इंटरनल स्टोरेज और कई खूबियां दी गई हैं। इसके शानदार फीचर्स के आगे किसी भी स्मार्टफोन के फीचर्स नहीं दिख रहे हैं। बेहद कम कीमत में रियल मी का यह शानदार स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आइए जानते है Realme Narzo 60 Pro 5G के नए फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में…

Realme New Phone : आया Realme का सबसे धाकड़ फोन, इसके आगे ढेर हुए Oppo, Vivo, Samsung और MI, कीमत भी है कम
Source: Credit – Social Media

Realme Narzo 60 5G की स्पेसिफिकेशन (Realme New Phone)

रियलमी का नारजो 60 6.43 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले में (2,400 x 1,080 पिक्सल), 90Hz की रिफ्रेश रेट, 1,000Hz की इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 1,000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है।

फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 8GB फिजिकल रैम है और 8GB वर्चुअल रैम मिलती है। फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मिलता है और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। फोन में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है।

Realme New Phone : आया Realme का सबसे धाकड़ फोन, इसके आगे ढेर हुए Oppo, Vivo, Samsung और MI, कीमत भी है कम
Source: Credit – Social Media

Realme Narzo 60 5G सीरीज की कीमत (Realme New Phone)

बेस Realme Narzo 60 5G मॉडल को कॉस्मिक ब्लैक और मार्स ऑरेंज रंग विकल्पों में पेश किया गया है, जबकि प्रो मॉडल कॉस्मिक नाइट और मार्टियन सनराइज वेरिएंट में उपलब्ध है। देश में Narzo 60 5G के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है, जबकि 8GB + 256GB विकल्प की कीमत 19,999 रुपए है। Realme Narzo 60 Pro 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपए, 12GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपए 12GB + 1TB स्टोरेज विकल्प की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button