धर्म/अध्यात्म अपडेट

Shyam Teri Adayen : रिलीज होते ही लोकप्रिय हुआ रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं, आप भी देखें…

Shyam Teri Adayen : बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत 'श्याम तेरी अदाएँ' रिलीज होते ही काफी लोकप्रिय लोकप्रिय हो रहा है। गाने को कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज और लाइक मिल रहे हैं। रविन्द्र सिंह द्वारा गाया गया यह कृष्ण भजन लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

⇒ अनिल बेदाग, मुंबई

Shyam Teri Adayen : बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत ‘श्याम तेरी अदाएँ’ रिलीज होते ही काफी लोकप्रिय लोकप्रिय हो रहा है। गाने को कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज और लाइक मिल रहे हैं। रविन्द्र सिंह द्वारा गाया गया यह कृष्ण भजन लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

आर विजन प्रेजेंट्स श्याम तेरी अदाएँ के गीतकार नीतू पाण्डेय क्रांति और रविन्द्र सिंह हैं। जबकि इसका संगीत प्रवीण हीरा ने दिया है। डीओपी व एडिटर नरेश शाह हैं। वीडियो डायरेक्टर नरेश शाह और रविन्द्र सिंह हैं।

रविन्द्र सिंह ने इस वीडियो में अभिनय भी किया है। भक्ति रस से भरपूर यह भजन मन और आत्मा को सुकून पहुंचाता है। यह हिंदी डिवोशनल सॉन्ग सुनने-देखने के लिए आप नीचे दी गई ये लिंक क्लिक करें…

रविन्द्र सिंह न सिर्फ एक प्रतिभाशाली गायक और निर्माता हैं बल्कि संगीत निर्देशक के रूप में भी काम कर चुके हैं। कुछ ख्वाब, बेवफा, रेत पे लिखके, बफ़ोंर् में, ठंडक जैसे उनके गाने काफी हिट रहे हैं। (Shyam Teri Adayen)

कोई फरियाद, अपनी आंखों में, चमकते चाँद को सहित कई कवर सॉन्ग्स के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। रविन्द्र सिंह ने इन गानों के गायन, निर्माण और निर्देशन में अपना दिल और मेहनत लगाई है। (Shyam Teri Adayen)

उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो थाईलैंड, लद्दाख, गोवा और जैसलमेर जैसी खूबसूरत जगहों पर शूट किए हैं। उन्होंने कोविड 19 के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जीना इसी का नाम है और जिंदगी फिर से चलेगी जैसे गाने भी गाए और लॉन्च जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसन्द किया गया। (Shyam Teri Adayen)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button