धर्म/अध्यात्म अपडेट

Rashifal 4 Nov : आज इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, बरसेंगी कृपा

Rashifal 4 Nov : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Rashifal 4 Nov : आज इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, बरसेंगी कृपा

⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)

Rashifal 4 Nov : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

परमात्मा पूजा का नहीं प्रेम और श्रध्दा का भूखा है। जिस प्रकार आकाश से गिरा हुआ जल किसी न किसी रास्ते से होकर समुद्र में पहुँच ही जाता है, उसी प्रकार नि:स्वार्थ भाव से की गई किसी की सेवा और भगवान की प्रार्थना किसी न किसी रास्ते से उस ईश्वर तक पहुँच ही जाती हैं।

श्री गणेशाय नम:

पंचाग : 4 नवंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत्- 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत्- 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- तृतीया 23:23:46
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 19 कार्तिक गते
नक्षत्र- अनुराधा 08:03:00 पश्चात-ज्येष्ठा
योग- शोभन 11:42:13, पश्चात-अतिगंड
करण- तैतुल 10:47:25, पश्चात-गर
सूर्य- तुला राशिगत
चंद्र- वृश्चिक राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन- दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:34:40
सूर्यास्त- 17:32:15
दिन काल- 10:55:34
रात्रि काल- 13:05:10
चंद्रास्त- 19:17:24
चंद्रोदय- 09:06:15
राहू काल- 07:59-09:21 अशुभ
यम घंटा- 10:43-12:04 अशुभ
अभिजित- 11:43-12:26 शुभ
प्रदोष- 17:32-20:11 तक
गंड मूल- 08:03 से अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज तृतीया परवल खाना निषिद्ध है। शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:37-07:59
शुभ- 09:21-10:43
चर- 13:26-14:48
लाभ- 14:48-16:10
अमृत- 16:10-17:32

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 17:32-19:10
लाभ- 22:27-24:05
शुभ- 25:43-27:21
अमृत- 27:21-28:59
चर- 28:59-30:37

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

1. सूर्य- माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र- मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:37-07:31
शनि- 07:31-08:26
बृहस्पति- 08:26-09:21
मंगल- 09:21-10:15
सूर्य- 10:15-11:10
शुक्र- 11:10-12:04
बुध- 12:04-12:59
चन्द्र- 12:59-13:54
शनि- 13:54-14:48
बृहस्पति- 14:48-15:43
मंगल- 15:43-16:38
सूर्य- 16:38-17:32

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 17:32-18:38
बुध- 18:38-19:43
चन्द्र- 19:43-20:49
शनि- 20:49-21:54
बृहस्पति- 21:54-22:59
मंगल- 22:59-24:05
सूर्य- 24:05-25:10
शुक्र- 25:10-26:16
बुध- 26:16-27:21
चन्द्र- 27:21-28:27
शनि- 28:27-29:32
बृहस्पति- 29:32-30:37

आज 04 नवंबर 2024 का मेष राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों को सावधान रहकर अपने कामों को करना होगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपके रिश्तों में चल रही खटास को भी दूर करेगी। आपको अपनी किसी गलती को लेकर पछतावा होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हरा है।

आज 04 नवंबर 2024 का वृषभ राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों को लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि कोई प्रॉपर्टी से संबंधित डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको किसी नई संपत्ति के प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – मैरून है।

आज 04 नवंबर 2024 का मिथुन राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातक को अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके काफी कम लटक सकते हैं। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भूरा है।

आज 04 नवंबर 2024 का कर्क राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सुखमय रहने वाला है। आपको किसी नयी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। नौकरी में भी आपको अच्छा प्रमोशन मिलेगा, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

आज 04 नवंबर 2024 का सिंह राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों को लेनदेन के मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी इनकम के सोर्सो को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। सरकारी क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

आज 04 नवंबर 2024 का कन्या राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्बिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंग। संतान को तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करेंगे। कानूनी मामलों में आपको अपनी आंखों व काम खुले रखने होंगे, क्योंकि आपको कोई धोखा दे सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – श्याम है।

आज 04 नवंबर 2024 का तुला राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कुछ चिंता चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने किसी परिजन की मदद के लिए आगे आना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

आज 04 नवंबर 2024 का वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको सूझ-बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने कामों को लेकर मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

आज 04 नवंबर 2024 का धनु राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मन में उत्साह भरपूर रहेगा। आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपसे कामों में गड़बड़ी भी होने की संभावना है। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। कोई काम यदि कामयाबी लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है।

आज 04 नवंबर 2024 का मकर राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सफेद है।

आज 04 नवंबर 2024 का कुंभ राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, क्योंकि आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी में भी आप इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने किसी परिजन की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

आज 04 नवंबर 2024 का मीन राशि का दैनिक राशिफल

आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके काम भी पूरे होने में समस्याएं आएंगी। आपको बेवजह की टेंशन रहेगी। संतान के करियर को लेकर भी आपको भाग दौड़ रहेगी। आपको धन संबंधित मामलों में भी सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – क्रीम है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button