मध्यप्रदेश अपडेट

Rape Of Innocent Child : आठ वर्षीय मासूम से होस्टल में दुष्कर्म, स्कूल संचालक मनिराज मोदी को गिरफ्तार

Rape Of Innocent Child: Eight year old innocent child raped in hostel, school director Maniraj Modi arrested.

भोपाल: Rape Of Innocent Child राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम से होस्टल में दुष्कर्म मामले में कल रात स्कूल संचालक मनिराज मोदी को गिरफ्तार किया। इस जघन्य मामले में सरकार ने  एसआईटी गठित की है। इसमें एफआईआर के 13 दिन बाद पहली गिरफ्तारी की गई। इससे पहले मिसरोद पुलिस ने बिना जांच किए आरोपियों को पहले ही क्लीन चिट दे दी थी।

मामले में डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि बच्ची ने आरोपी को आइडेंटिफाई किया है। पहचान के आधार पर आरोपी को मेडिकल के लिए भेजा गया है, मामले में बच्ची के मेडिकल रिपोर्ट में अभी भी संशय बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक इसमें मेडिकल रिपोर्ट की जांच जारी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वारदात के बाद पिछले 13 दिनों से गंगा स्कूल के संचालक और रेप के मुख्य आरोपी मणिराज मोदी फरार चल रहा था। इसके साथ ही सह आरोपी SI प्रकाश सिंह राजपूत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button