बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Rape : जंगल में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म, छह माह की है गर्भवती, ऐसे खुला राज फिर हुई एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 10वीं की छात्रा के साथ जंगल में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद धमकी से डर कर छात्रा ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। दूसरी ओर छात्रा गर्भवती हो गई। राज तब खुला जब किसी अन्य कारण से परिजन छात्रा को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। छात्रा की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    RAPE : महाराष्ट्र से मेहमान आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ लगभग 6 माह पूर्व आरोपी सतीश द्वारा डरा धमकाकर जंगल में दुष्कर्म किया गया था। छात्रा ने डर के कारण यह बात घर में किसी को नहीं बताई, लेकिन जब छात्रा की तबीयत खराब हुई तो वह मुलताई अपना इलाज कराने आई थी। एक प्राइवेट अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर द्वारा छात्रा के परिजनों को जानकारी दी कि छात्रा गर्भवती है।

    रिश्तों को किया कलंकित: सौतेले पिता ने ही किया बेटी से दुष्कर्म

    इसके बाद छात्रा और उसकी मां ने मुलताई थाना आकर मामले की शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जीरो पर मामला कायम कर केस साईंखेड़ा पुलिस को भेजा। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी आयु 15 वर्ष 6 माह है। आरोपी द्वारा दीपावली त्यौहार के पूर्व दुष्कर्म किया गया था। छात्रा अभी 6 माह की गर्भवती है। साईखेड़ा पुलिस ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मुलताई के सरकारी अस्पताल में एमएलसी करवाई गई। वहीं डीएनए टेस्ट भी करवाया जा रहा है।

    Rape: नाबालिग का अपहरण कर ले गया सिकंदराबाद, किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button