RAJAK SAMAJ BETUL : रजक समाज फिर शुरू करेगा स्वच्छता अभियान, 20 नवम्बर से होगा शुभारंभ, बैठक में विभिन्न पदों पर की गई नियुक्तियां

Betul News : रविवार को तुलसी कैमिस्ट्री कोचिंग क्लासेस, कॉलेज रोड, सिविल लाइन बैतूल में दोपहर 2 बजे से जिला रजक समाज बैतूल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष तुलसी मालवी, जिला उपाध्यक्ष राजन सिसोदिया एवं जिला सचिव अनिल सोलंकी द्वारा सर्वसम्मति से बैतूल गंज मण्डल के मण्डल अध्यक्ष के पद पर युवा एवं कर्मठ सदस्य नितेश एनिया, मण्डल उपाध्यक्ष के पद पर युवा एवं कर्मनिष्ठ सदस्य दिलीप जांगड़े तथा मण्डल संयोजक के पद पर युवा एवं मिलनसार सदस्य शुभम पारडकर का चयन कर, इनके नामों की घोषणा की गई।
बैठक में उपस्थित विभिन्न वरिष्ठ सदस्यों, मातृशक्तियों एवं युवा सदस्यों द्वारा आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ से सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इनके अलावा जिला कार्यकारिणी के एक महत्वपूर्ण पद “सह कोषाध्यक्ष” पर समाज के वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर सिसोदिया का उनकी कार्य कुशलता, कार्यानुभव एवं कर्त्तव्यपरायणता को देखते हुए ससम्मान चयन किया गया।

समाज द्वारा चलाये जा रहे संत गाड़गे स्वच्छता जागरुकता अभियान, जो कि बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया था, को पुन: प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया। संत शिरोमणि गाड़गे जी महाराज की पुण्य तिथि 20 दिसम्बर से ठीक एक माह पूर्व आगामी 20 नवम्बर, रविवार को पुलिस ग्राउण्ड बैतूल में प्रात: साढ़े आठ बजे से स्वच्छता अभियान का पुन: आगाज किया जाएगा।

बैठक में जिला कार्यकारिणी से शारदा पटने, विधि सिसोदिया, सोनाली उदयपुरे, कविता इन्हें, रश्मि बिंजवे, सोनू मौखेड़े, सुरेश उदयपुरे, रवि किरण तायवाड़े, मोहन मौखेड़े, ललित कुमार सिसोदिया, राकेश तायवाड़े, राजा उदयपुरे, उमेश बिंजवे, विपिन बाथरी, प्रवीण ‘आशीष’ पटने, राकेश एनिया, गौरीशंकर इन्हें आदि ने उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया।



