Railway Issued Guideline: रेलवे ने बदल दिए ये नियम, दिशा निर्देश जारी, जानें क्या है नई गाइडलाइन
Railway Issued Guideline, Indian Railways Rules, Railways Issued New Guideline, Indian Railways Rules 2023, Railway Guidelines, News Rules Railway Guidelines, Establishment Circulars, railway board orders and circulars, railway board circulars 2023, latest railway board circulars, railway board letters 2023, railway board circulars on works contract, railway board circular for rites inspection, indian railway stores manual pdf, railway board circulars on earnest money, Guidelines for procurement of Desktop PCs, Revised Guidelines for OBHS Scheme,

Railway Issued Guideline: भारत में ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, क्योंकि ट्रेन का सफर बहुत ही आनंददायक होता है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हुए सफर कर पाते हैं। यदि आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है, क्योंकि रेलवे ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए है। यह नियम अगर आपको पता नहीं है तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसीलिए नई गाइडलाइन के बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है।
रेलवे की नई गाइडलाइन (Railway Issued Guideline) के मुताबिक, आपकी सीट, डिब्बे या कोच में कोई भी यात्री तेज आवाज में मोबाइल पर बात नहीं कर सकता या तेज आवाज में गाने नहीं सुन सकता। यात्रियों की नींद में खलल न पड़े और वे यात्रा के दौरान चैन की नींद सो सकें, इसके लिए रेलवे ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई यात्रियों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि उनके कोच में एक साथ सफर करने वाले लोग फोन पर ऊंची आवाज में बात करते हैं या देर रात तक गाने सुनते हैं। कुछ यात्रियों की यह भी शिकायत थी कि रेलवे एस्कॉर्ट या मेंटेनेंस स्टाफ भी ऊंची आवाज में बात करते हैं।
इसके अलावा कई यात्री रात 10 बजे के बाद भी लाइट जलाए रखते हैं, जिससे उनकी नींद में खलल पड़ता है। इसे देखते हुए रेलवे ने नया नियम बनाया है। ऐसे में अगर कोई यात्री नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्या हैं नये नियम? (Railway Issued Guideline)
- रेलवे बोर्ड ने फैसला लिया है कि ट्रेन में सफर के दौरान रात 10 बजे के बाद अगर आप मोबाइल पर तेज आवाज में बात करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- नए नियमों के मुताबिक, यात्री रात में यात्रा के दौरान न तो तेज आवाज में बात कर सकते हैं और न ही संगीत सुन सकते हैं।
- अगर कोई यात्री शिकायत करता है तो उसका समाधान करने की जिम्मेदारी ट्रेन में मौजूद स्टाफ की होगी।



