Pushpa 2 Teaser Relased : इंतजार खत्म ! पुष्पा-2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, अल्लू का स्वैग देख फैंस बोले- ये रूकेगा नहीं साला, देखें यहां…
Pushpa 2 Teaser Relased: The wait is over! Pushpa-2's explosive teaser release, seeing Allu's swag, fans said - this will not stop, see here...

Pushpa 2 Teaser Relased : साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड मूवी पुष्पा -2 का धमाकेदार टीजर आज उनके जन्मदिन के एक दिन पहले रिलीज कर दिया गया हैं। फिल्म मेकर्स द्वारा जारी किए गए टीजर को बहुत ही कम समय में लाखों व्यू आ चुके है और गिनती अभी भी जारी है। बता दें कि साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा ने जमकर धमाल मचाया था। अब मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस इसके दूसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दिल थाम कर देखें टीजर Pushpa 2 Teaser Relased
3 मिनट 14 सेकंड का सस्पेंस से भरा टीजर देखने के बाद दोबारा देखने का मन करता हैं। टीजर की शुरुआत से लेकर आखिर तक सभी बस पुष्पा भाऊ की एक झलक का इंतजार करते हैं और टीजर के अंतिम कुछ पलों में पुष्पा भाऊ की थोड़ी सी झलक दिखाई देती हैं। बस ये ही वो पल हैं, जहां अल्लू अर्जुन के फैंस के दिल हार जाते हैं।
यहां देखें धमाकेदार टीजर
8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का है जन्मदिन
स्टाइलिश स्टार के नाम से जानें जाने वाले सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन 8 अप्रैल को आता हैं। इससे ठीक एक दिन पहले फिल्म मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के फैंस को तोहफा देते हुए पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया है। टीजर पर अल्लू अर्जुन के फैंस की दीवानगी देखते ही बनती हैं। टीजर को कुछ ही घंटों में लाखों व्यू तो आए ही हैं साथ ही कमेंट बॉक्स में कमेंट की बौछार लग गई हैं।
Also Read : Interesting Gk Quiz : वह कौन है, जिसे भूकंप आने से पहले ही उसका पता चल जाता है, बताओ?
The #HuntForPushpa ends and 𝗣𝗨𝗦𝗛𝗣𝗔'𝗦 𝗥𝗨𝗟𝗘 𝗕𝗘𝗚𝗜𝗡𝗦 🔥
Happy Birthday to Icon Star @alluarjun 🔥 #HappyBirthdayAlluArjun #WhereIsPushpa? #Pushpa2TheRule @iamRashmika @aryasukku #FahadhFaasil @ThisIsDSP @SukumarWritings @MythriOfficial pic.twitter.com/fynxRaCCwy
— Pushpa (@PushpaMovie) April 7, 2023
फिल्म के मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट उस समय बढ़ा दी थी, जब ट्विटर पुष्पा 2 को लेकर एक वीडियो शेयर किया गया. 20 सेकंड के इस वीडियो में अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं, दिखाया गया है कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ”पुष्पा कहां है, जल्द ही इंतजार खत्म होगा!”



