सरकारी योजना/रोजगार

Primary Teacher Selection Exam 2025 Result: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी: 11,978 पदों पर चयन सूची घोषित, ऐसे करें चेक

Primary Teacher Selection Exam 2025 Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने Primary Teacher Selection Exam 2025 का परिणाम घोषित किया, 87% पदों पर जारी हुई चयन सूची, जानें कैसे करें रिजल्ट चेक

Primary Teacher Selection Exam 2025 Result: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी: 11,978 पदों पर चयन सूची घोषित, ऐसे करें चेक
Primary Teacher Selection Exam 2025 Result: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी: 11,978 पदों पर चयन सूची घोषित, ऐसे करें चेक

Primary Teacher Selection Exam 2025 Result: मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल ने लंबे समय से प्रतीक्षित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को राहत मिली है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का परिणाम 27 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। मंडल की ओर से कुल रिक्त पदों में से 87 प्रतिशत पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है। जारी परिणाम 11,978 पदों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

यह भर्ती प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों के 13,089 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 9 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 के बीच प्रदेश के 11 शहरों में किया गया था। जिन शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे उनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं।

परीक्षा से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 1,10,745 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 1,03,494 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम घोषित होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों की आगे की प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा पूरी की जाएगी।

परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। मंडल ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button