बड़ी खबरें

Post Office Schemes Interest Rates 2025: आरडी और पीपीएफ जैसी योजनाओं की नई ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला, देखें अब कितना मिलेगा

Post Office Schemes Interest Rates 2025: पोस्ट ऑफिस के माध्यम से की जाने वाली छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज का सरकार हर 3 महीने में निर्धारण करती है। इसी तारतम्य में अक्टूबर से दिसंबर 2025 की तिमाही के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा आज मंगलवार को हुई समिति की बैठक के बाद की गई।

गौरतलब है कि छोटी बचत की इन लोकप्रिय योजनाओं में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी), किसान विकास पत्र (केवीपी), सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) और सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाय) शामिल हैं। सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इनकी ब्याज दरों को पिछली तिमाही की तरह ही बरकरार रखा है।

अभी कितनी है इनकी ब्याज दरें

सरकार की घोषणा के मुताबिक सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम पर निवेशकों को 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। इसी तरह मंथली इनकम अकाउंट स्कीम में 7.4 प्रतिशत का रिटर्न तय किया गया है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी पर 7.7 प्रतिशत की ब्याज दर लागू होगी। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ पर पहले की तरह 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र में 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर तय की गई है, जबकि सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जाएगा।

Post Office Schemes Interest Rates 2025: आरडी और पीपीएफ जैसी योजनाओं की नई ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला, देखें अब कितना मिलेगा

रेपो रेट और महंगाई में कमी से बेअसर

इस तिमाही में दरों को जस का तस बनाए रखने का फैसला ऐसे समय आया है जब देश में महंगाई दर घटकर निचले स्तर पर पहुंच गई है। वहीं रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में भी कटौती की है। इस साल जनवरी में रेपो रेट 6.5 प्रतिशत था, जिसे फरवरी और अप्रैल में 0.25-0.25 अंक घटाया गया और जून में 0.5 प्रतिशत की और कमी की गई। अब यह दर 5.5 प्रतिशत पर आ चुकी है। इसके अलावा अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर 2.07 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले कई महीनों में सबसे कम रही।

सरकारी बॉन्ड पर घट गया रिटर्न

इसी दौरान सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न भी कम हुआ है। जनवरी में 10 साल की सरकारी प्रतिभूतियों पर यील्ड करीब 6.78 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 6.48 प्रतिशत रह गई है। आमतौर पर इन संकेतकों का असर स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों पर देखा जाता है, लेकिन सरकार ने इस बार निवेशकों को पुराने दरों पर ही बनाए रखने का फैसला किया है।

Post Office Schemes Interest Rates 2025: आरडी और पीपीएफ जैसी योजनाओं की नई ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला, देखें अब कितना मिलेगा

पिछली बार कब हुआ था बदलाव

गौर करने वाली बात यह है कि स्मॉल सेविंग स्कीम्स की दरों में आखिरी बार बदलाव जनवरी से मार्च 2024 की तिमाही में किया गया था। उस समय तीन साल की सावधि जमा की ब्याज दर 7.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दी गई थी। इसी तरह सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 8.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत कर दी गई थी। हालांकि अन्य ज्यादातर योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

ग्रामीणों और मध्यम वर्ग को राहत

छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों की बड़ी संख्या ग्रामीण और मध्यम वर्ग से आती है। इन योजनाओं को सुरक्षित निवेश का माध्यम माना जाता है क्योंकि इन पर सरकार की गारंटी होती है। ब्याज दरें जस की तस रहने से निवेशकों को अनुमानित आय का भरोसा मिलता है, लेकिन महंगाई और बैंक एफडी की तुलना में ये दरें कभी-कभी कम आकर्षक भी हो सकती हैं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button