यूथ अपडेट

Post Office Scheme: बैंक FD नहीं पोस्‍ट ऑफिस की ये स्‍कीम मेंं करें निवेश, जल्‍द ही डबल हो जाता है पैसा, जानें पूरा प्‍लान

Best Post Office schemes to increase your money instantly; Check out

Post Office Scheme : आज भी लोग बेहतर रिटर्न के लिए बैंक की FD (फिक्स डिपॉजिट) में निवेश करते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस की स्कीम (post office scheme) एफडी से ज्यादा रिटर्न देती है और कुछ ही सालों में पैसा भी डबल (Money Double Scheme) कर देती है। यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित भी है और बाजार की कई स्कीम से बेहतर भी है।

यह एक सरकारी स्‍कीम है, जिसे पोस्‍ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है। यह Kisan Vikas Patra (KVP) स्‍कीम है, जो 124 महीने यानी कि 10 साल और 4 महीने में पैसे को डबल कर देती है। साथ ही इसमें निवेश करना बिल्‍कुल सेफ रहता है, क्‍योंकि यह बाजार से लिंक्‍ड स्‍कीम नहीं है। इसमें 1000 रुपए से 100 के गुणांक में निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश करने के लिए आपको इंडिया पोस्‍ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) में खाता खुलवाना होगा।

Also Read: Sarkari Naukri 2022 : MP में 12वीं पास युवतियों और महिलाओं के लिए निकली बंपर वैकेंसी, इन पदों को भर रही सरकार, देखें पूरी जानकारी

कितना मिलता है ब्‍याज? 

अगर कोई भी निवेशक इस स्‍कीम में पैसा लगाता है तो उसे 6.9 प्रतिशत का सालाना ब्‍याज दिया जाता है। जिसे किसी भी डाकघर शाखा द्वारा लिया जा सकता है। निवेश करने पर इस स्‍कीम में 2.5 साल के लिए लॉक-इन अ‍वधि दिया जाता है।

Also Read: Bajaj Pulsar 125 : कहर बरपा रहा पल्सर का नया वेरिएंट, लुक देख-बोले लोग कहीं नजर ना लग जाए, कीमत है स्‍कूटर से भी कम !

FD पर कितना मिलता है ब्‍याज?

बैंक फिक्‍स डिपॉजिट स्‍कीम के तहत एक्सिस बैंक 5.60 फीसद, HDFC बैंक 5.40 प्रतिशत, ICICI बैंक 5.40 प्रतिशत, इंडियन बैंक 5.25 प्रतिशत, SBI 5.20 और पंजाब नेंशनल बैंक 5.10 प्रतिशत इंटरेस्‍ट रेट दे रहा है।

Also Read: Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी सिन्‍हा कर रही जहीर इकबाल से शादी!, सोशल मीडिया यूजर्स बोले ‘दूसरी श्रद्धा बनने वाली हैं एक्ट्रेस’

KVP में निवेश अनलिमिटेड

पोस्ट ऑफिस की इस स्‍कीम में कम से कम 1000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है। लेकिन इसमें अधिकतम निवेश की कोई भी सीमा नहीं दी गई है। इसमें निवेश करने की उम्र 18 साल होनी चाहिए। इसमें 10 साल का नाबालिग भी निवेश कर सकता है, जिसकी देखरेख परेंट्स द्वारा की जाएगी।

Also Read: Crassula Plant : ‘पैसों के चुंबक’ के नाम से मशहूर यह पौधा लगाते ही खत्‍म हो जाती है पैसों की तंंगी, मनी प्‍लांट से भी तेज है इसका असर

कौन खोल सकता है खाता

इस स्‍कीम के तहत देश का कोई भी नागरिक खाता खुलवा सकता है। इसमें सिंगल अकाउंट खाता और तीन वयस्‍क ज्‍वाइंट खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा केवीपी खाते को गिरवी भी रखा जा सकता है।

Also Read: Jio New 395 Plan: अब मात्र 395 में 84 दिन बेरोकटोक करें बातें, इंटरनेट और OTT का भी ले सकेंगे मजा, देखें पूरी डिटेल

स्‍कीम की खासियत

इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इस स्‍कीम को एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है। साथ ही इसे एक पोस्‍ट ऑफिस की शाखा से दूसरे डाकघर की शाखा के लिए ट्रांसफर किया जा सकता है।

Also Read: Radha Rani Bhajan : आज की शुरुआत करें राधा रानी की भक्ति से, सुनें मीठी और सुरीली आवाज में ये मधुर प्रेम भजन

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button