बड़ी खबरें

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम कर देगी मालामाल, 5 साल में बनेगा 17.74 लाख का फंड

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं छोटी-छोटी बचत कर पाने वालों को भी लखपति बना देने का दम रखती हैं। इसके साथ ही यह योजनाएं सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद साधन मानी जाती हैं। बैंक की तुलना में यहां मिलने वाली गारंटी और स्थिर ब्याज दर के कारण लोग इन्हें तवज्जो देते हैं।

ऐसी ही एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट योजना यानी आरडी। इसमें नियमित निवेश से आप कुछ ही वर्षों में लखपति बन सकते हैं। सरकार की गारंटी के साथ मिलने वाली इस योजना में जोखिम लगभग न के बराबर होता है और ब्याज दर भी आकर्षक है।

क्या है पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम

पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में निवेशक हर महीने तय राशि जमा करते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए खास है जो छोटे-छोटे निवेश के जरिए भविष्य के लिए एक बड़ी रकम तैयार करना चाहते हैं। इस स्कीम की अवधि पांच साल यानी 60 महीने की होती है। इसमें सरकार की ओर से 6.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर दी जाती है, जो हर महीने चक्रवृद्धि रूप में जुड़ता है।

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम कर देगी मालामाल, 5 साल में बनेगा 17.74 लाख का फंड

एक उदाहरण से समझे कितना लाभ

अगर कोई व्यक्ति हर महीने 25000 रुपये इस स्कीम में निवेश करता है, तो पांच साल बाद उसे कुल 17 लाख 74 हजार 771 रुपये प्राप्त होंगे। निवेशक के इस दौरान 15 लाख रुपये जमा होंगे और इस राशि में लगभग 2 लाख 74 हजार रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। यानी बचत पर मिलने वाला ब्याज आपका फंड काफी बड़ा कर देगा।

कौन खोल सकता है आरडी खाता

पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता कोई भी भारतीय नागरिक खोल सकता है। इसमें किसी आयु वर्ग की कोई बाध्यता नहीं है। इसके अलावा यह खाता एक व्यक्ति अकेले या दो से तीन लोग मिलकर संयुक्त रूप से भी खोल सकते हैं। यही नहीं नाबालिग के नाम पर भी यह खाता अभिभावक की देखरेख में खोला जा सकता है।

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम कर देगी मालामाल, 5 साल में बनेगा 17.74 लाख का फंड

न्यूनतम कितने रुपये कर सकते जमा

आरडी में न्यूनतम निवेश 100 रुपये से शुरू किया जा सकता है। हालांकि निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसलिए जो जितना अधिक निवेश करेगा, उसे उतना ही अधिक ब्याज और रिटर्न प्राप्त होगा।

आरडी अकाउंट बंद करने के नियम

अगर किसी कारणवश निवेशक को पांच साल की अवधि पूरी होने से पहले खाता बंद करना पड़े, तो इसकी अनुमति पोस्ट ऑफिस देता है, लेकिन इसके कुछ नियम हैं। आरडी खाते को कम से कम एक वर्ष पूरा होने के बाद ही बंद किया जा सकता है। इसके पहले खाता बंद कराने पर निवेशक को ब्याज का लाभ नहीं मिलेगा।

मृत्यु की स्थिति में यह प्रावधान

अगर खाता धारक की मृत्यु आरडी पूरी होने से पहले हो जाती है, तो जमा की गई पूरी राशि और ब्याज कानूनी वारिस को दिया जाता है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज पोस्ट ऑफिस में जमा करने होते हैं। यदि वारिस चाहे, तो वह उसी आरडी खाते को आगे भी चला सकता है।

हर तीन महीने में ब्याज दर अपडेट

पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में ब्याज दर सरकार द्वारा तय की जाती है और इसे हर तिमाही में अपडेट किया जाता है। ब्याज की गणना तिमाही आधार पर की जाती है और यह चक्रवृद्धि रूप में जुड़ता है, जिससे निवेशक को बेहतर रिटर्न प्राप्त होता है।

हर महीने तय तारीख से पहले राशि जमा करना जरूरी होता है। यदि कोई व्यक्ति राशि देर से जमा करता है, तो प्रति 100 रुपये पर 1 रुपये का जुर्माना देना पड़ता है। इसलिए समय पर निवेश करना जरूरी है ताकि ब्याज का नुकसान न हो।

पैसे डूबने का जरा भी खतरा नहीं

पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खोलते समय नामांकन कराना बेहद जरूरी होता है। नामांकन से यह सुनिश्चित होता है कि खाता धारक की मृत्यु की स्थिति में राशि उसके चुने हुए व्यक्ति को आसानी से मिल सके। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित है।

पोस्ट ऑफिस की सभी बचत योजनाएं भारतीय सरकार की गारंटी के तहत आती हैं, इसलिए इनमें निवेश करना पूरी तरह सुरक्षित है। न तो मूलधन डूबने का खतरा है और न ही ब्याज भुगतान में कोई जोखिम।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button