Police Reels Viral: वर्दी में रील बनाने का ट्रेंड, एक और आरक्षक का वीडियो वायरल, विभाग में हलचल
Police Reels Viral: Trend of making reels in uniform, video of another constable goes viral, causing stir in the department

Police Reels Viral: न्यायधानी बिलासपुर में इन दिनों पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का चलन चर्चा में है। वर्दी में बनाए गए वीडियो अब विभाग के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
वर्दी में डांस का वीडियो सामने आया
बिलासपुर के मस्तूरी थाने में पदस्थ एक आरक्षक का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ पुलिस वर्दी पहनकर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम आईडी laif_dosto1999 से जुड़ा है, जहां इस तरह के कई रील्स पहले से पोस्ट किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे अनुशासन के खिलाफ बताते हुए वीडियो हटाने की सलाह दी है। वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में टिप्पणी कर रहे हैं और कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
- यह भी पढ़ें : Alwar Murder Case: टैक्सी ड्राइवर से प्यार, पत्नी ने प्रेमी संग रची अफसर पति की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
जवान का जवाब बना चर्चा का विषय
एक यूजर की टिप्पणी पर जवाब देते हुए आरक्षक ने “आई एम वेटिंग ब्रो” लिखकर प्रतिक्रिया दी। उसका यह जवाब अब स्क्रीनशॉट के रूप में सोशल मीडिया पर फैल रहा है और पुलिस विभाग के भीतर भी चर्चा का कारण बन गया है।
View this post on Instagram
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले भी मस्तूरी थाने के एक अन्य आरक्षक पर वर्दी में डांस करने को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। एसएसपी ने उसे लाइन अटैच किया था। इसके बावजूद एक और ऐसा मामला सामने आने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
- यह भी पढ़ें : CGTMSE Loan Scheme: बिना गारंटी के मिलेगा बिजनेस लोन, CGTMSE योजना से आसान हुआ छोटा कारोबार शुरू करना
कार्रवाई के बाद परिवार भी चर्चा में
पहले मामले में कार्रवाई झेल चुके आरक्षक की पत्नी का एक भावुक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह रोती हुई नजर आई। इस पूरे मामले को लेकर लोग दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। एक पक्ष अनुशासन बनाए रखने के लिए कार्रवाई को जरूरी मान रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे सख्त कदम बताते हुए परिवार के प्रति सहानुभूति जता रहा है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



