PM Surya Ghar Yojana: इस तरह उठाएं ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन…

PM Surya Ghar Yojana: पीएम मोदी द्वारा शुरू की ‘मुफ्त बिजली योजना’ (PM Surya Ghar Yojana) योजना के तहत लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। साथ ही इससे पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली को बेचकर सालाना 17 से 18 हजार रुपये तक की कमाई भी कर सकते हैं। इसके लिए वास्तविक सब्सिडी दी जाएगी जो सीधे लोगों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके अलावा, सरकार भारी रियायती बैंक ऋण तक देगी, ताकि लोगों पर ज्यादा खर्चा ना हो।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “इस योजना को जमीनी स्तर को लोकप्रिय बनाने के लिए, शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, इस योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा (PM Surya Ghar Yojana)
प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि इस योजना को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए, शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से कम बिजली बिल, कमाई और रोजगार पैदा होगा।
लोन और सब्सिडी भी दिया जाएगा (PM Surya Ghar Yojana)
PM मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों के बैंक अकाउंट में सब्सिडी भेजी जाएगी। साथ ही रियायत दर पर Bank Loan भी दिया जाएगा। केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी की आम लोगों पर इसके लागत का ज्यादा भार नहीं पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्टर्ड किया जाएगा।
- यह भी पढ़ें: Rajyasabha Chunav Candidate List : MP में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवार घोषित, बीजेपी ने जारी की सूची
कहां करना होगा अप्लाई? (PM Surya Ghar Yojana)
बता दें, पीएम मोदी ने पिछले महीने 22 जनवरी को इस योजना की घोषणा की थी, जिसके बाद अंतरिम बजट में इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और अब घर-घर इस योजना को पहुंचाने के लिए अप्लीकेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्ताओं, खासकर युवाओं से अपील की है कि वह https://pmsuryaghar.gov.in पर अप्लाई करें। आप इस वेबसाइट पर जाकर Rooftop Solar पर क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं। यहीं से आप क्लिक कर सब्सिडी और कैसे अपने घर की छप के सोलर लगवा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं।
केंद्र सरकार इस योजना को लेकर बेहद सक्रिय है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले https://pmsuryaghar.gov.in/consumerRegistration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें। यही बार आप कलकुलैट कर सकते हैं कि आपको कितनी सब्सिडी मिल सकती है। इसमें ग्राहक को बताना होता है कि आप मंथली औसत बिजली बिल कितना भरते हैं, उसके बाद बचत को कैलकुलैट कर सकते हैं।
- यह भी पढ़ें: ICG Navik Bharti 2024: 12वीं पास के लिए बेहतरीन मौका, कोस्ट गार्ड में नाविक पदों पर निकली भर्तियाँ, ऐसे करें अप्लाई
क्या है योजना का लक्ष्य?
मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस परियोजना में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े।
पीएम सूर्योदय योजना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना दोनों एक दूसरे से जुड़ी हुई है। पीएम सूर्योदय योजना में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की बात कही गई। वहीं पीएम सूर्य घर योजना में मुफ्त बिजली देने की बात कही गई है।
- यह भी पढ़ें: UPSC CSE Notification 2024: UPSC सीएसई का नोटिफिकेशन जारी, जानें वैकेंसी, योग्यता, आवेदन समेत पूरी डिटेल्स
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




