PM Modi Employment Scheme: पीएम मोदी का युवाओं को तोहफा: 1 लाख करोड़ की रोजगार योजना, हर महीने 15 हजार
PM Modi Employment Scheme: अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले को भारत के उत्थान के अगले अध्याय के लिए एक शुभारंभ-स्थल में बदल दिया। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, उन्होंने कई साहसिक घोषणाएँ कीं, जो एक ऐसे राष्ट्र का संकेत देती हैं, जो भविष्य में केवल कदम रखने के लिए नहीं, बल्कि छलांग लगाने के लिए तैयार है।
भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप बनाने से लेकर जेट इंजन बनाने तक, दस गुना परमाणु ऊर्जा विस्तार से लेकर युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के रोजगार प्रोत्साहन तक, उनका संदेश स्पष्ट था- भारत अपना भाग्य स्वयं परिभाषित करेगा, अपनी शर्तें स्वयं निर्धारित करेगा और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखेगा।
स्वतंत्रता दिवस पर की गईं प्रमुख घोषणाएँ
सेमीकंडक्टर: खोए हुए दशकों से लेकर मिशन मोड तक (PM Modi Employment Scheme)
यह याद करते हुए कि कैसे 50-60 साल पहले सेमीकंडक्टर कारखाने स्थापित करने के प्रयास शुरुआत के समय ही समाप्त हो गए थे, जबकि अन्य देश समृद्ध हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत अब मिशन मोड में है। इस वर्ष के अंत तक, देश अपनी पहली मेड इन इंडिया चिप का शुभारंभ करेगा।
2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता में दस गुनी वृद्धि होगी (PM Modi Employment Scheme)
अगले दो दशकों में परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को दस गुना से अधिक बढ़ाने के भारत के मिशन के तहत 10 नए परमाणु रिएक्टरों पर काम चल रहा है।

जीएसटी सुधार- एक दिवाली उपहार (PM Modi Employment Scheme)
अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का दिवाली पर अनावरण किया जाएगा, जिसके तहत आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स कम होंगे और एमएसएमई, स्थानीय विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
10 ट्रिलियन डॉलर के भारत के लिए सुधार कार्य बल (PM Modi Employment Scheme)
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अगली पीढ़ी के सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए एक समर्पित सुधार कार्य बल के गठन की घोषणा की। इसका कार्यादेश होगा: आर्थिक विकास में तेज़ी लाना, लालफीताशाही कम करना, शासन का आधुनिकीकरण करना और 2047 तक भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की जरूरतों के लिए तैयार करना।
- Read Also: Heavy Rain Alert MP: मध्यप्रदेश में बारिश का बड़ा अलर्ट: 3 जिलों में अति भारी, 23 में भारी वर्षा
1 लाख करोड़ रुपये की पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM Modi Employment Scheme)
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 1 लाख करोड़ रुपये की एक बड़ी रोजगार योजना की शुरुआत की, जिसके तहत नए रोज़गार पाने वाले युवाओं को प्रति माह 15,000 रुपये मिलेंगे। इस योजना का उद्देश्य 3 करोड़ युवा भारतीयों को लाभान्वित करना है, जिससे स्वतंत्र भारत से समृद्ध भारत तक का सेतु मजबूत होगा।
इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहले नौकरी पाने वाले नौजवान को, बेटे-बेटी को 15000 रुपया सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। नए रोजगार देने के अवसर जो भी कंपनियां ज्यादा अवसर जुटाएगी, उनको भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना करीब करीब साढ़े तीन करोड़ नौजवानों को रोजगार के नए अवसर बनाएगी।
यहां देखें और सुनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण… (PM Modi Employment Scheme)
उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन (PM Modi Employment Scheme)
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और अवैध प्रवास के कारण जनसांख्यिकीय असंतुलन के खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए एक उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन शुरू करने की घोषणा की, ताकि भारत के नागरिकों की एकता, अखंडता और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ऊर्जा स्वतंत्रता – समुद्र मंथन की शुरुआत (PM Modi Employment Scheme)
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रेखांकित किया कि भारत के बजट का एक बड़ा हिस्सा अभी भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस के आयात में खर्च हो जाता है। उन्होंने समुद्री संसाधनों के उपयोग के लिए राष्ट्रीय डीपवाटर अन्वेषण मिशन की शुरुआत तथा सौर, हाइड्रोजन, जलविद्युत और परमाणु ऊर्जा में बड़े विस्तार की घोषणा की।

भारत में निर्मित जेट इंजन- एक राष्ट्रीय चुनौती (PM Modi Employment Scheme)
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि जिस तरह हमने कोविड के दौरान टीके बनाए और डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई का उपयोग किया, उसी तरह हमें अपने जेट इंजन भी बनाने चाहिए। उन्होंने अपने वैज्ञानिकों और युवाओं से इसे एक सीधी चुनौती के रूप में लेने का आग्रह किया। (PM Modi Employment Scheme)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



