खेती किसानी

PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार, 14 राज्यों में लागू हुए नए नियम, देखें डिटेल

PM Kisan 23rd Installment: Waiting for the 23rd installment of PM Kisan Yojana, new rules implemented in 14 states, see details

PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार, 14 राज्यों में लागू हुए नए नियम, देखें डिटेल
PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार, 14 राज्यों में लागू हुए नए नियम, देखें डिटेल

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों की नजर अब अगली किस्त पर टिकी है। हाल ही में जारी हुई 22वीं किस्त के बाद अब 23वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है, साथ ही सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों ने भी किसानों की चिंता और उत्सुकता दोनों बढ़ा दी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के लाभार्थी अब 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम से योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब अगली किस्त को लेकर संभावित तारीखों और नए दिशा-निर्देशों पर चर्चा शुरू हो गई है।

अधिक पारदर्शी बनाने किए बदलाव

सरकार ने योजना को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से साल 2026 की शुरुआत में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत 14 राज्यों में ‘किसान रजिस्ट्री’ यानी यूनिक किसान आईडी बनवाना जरूरी कर दिया गया है। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और असम शामिल हैं। इन राज्यों के नए आवेदकों को योजना का लाभ लेने के लिए किसान आईडी बनवाना अनिवार्य होगा, बिना इसके आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सरकार ने इन मामलों में दिखाई सख्ती

इसके अलावा सरकार ने उन मामलों पर सख्ती दिखाई है, जहां एक ही परिवार के कई सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं या फिर 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी गई है। ऐसे मामलों में संबंधित किसानों का भुगतान तब तक रोका जा सकता है, जब तक उनका भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हो जाता। पात्र किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अगली किस्त में कोई बाधा न आए।

23वीं किस्त की अभी नहीं आई तारीख

जहां तक 23वीं किस्त की बात है, सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो वित्त वर्ष की पहली किस्त आमतौर पर जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में जारी की जाती है। पिछले साल 2 अगस्त 2025 को किस्त जारी की गई थी। इसी आधार पर संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में 2,000 रुपये की राशि किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर पोर्टल पर अपना स्टेटस जांचते रहें।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button