यूटिलिटी अपडेट

Petrol Pumps Cheating: पेट्रोल पंप वाले लोगों को ऐसे लगाते हैं चूना, इन बातों का रखें ध्यान

Petrol Pumps Cheating: This is how people with petrol pumps feel lime, keep these things in mind

Petrol Pumps Cheating: पेट्रोल पंप वाले लोगों को ऐसे लगाते हैं चूना, इन बातों का रखें ध्यानPetrol Pumps Cheating: आपने पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल मिलने और ठगी होने की कई खबरें सुनी होगी, लेकिन इस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल लगता है। आप सोच रहे होंगे कि पेट्रोल पंप पर ऐसे कैसे धोखाधड़ी हो सकती है। जबकि पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी इतने शातिर होते हैं कि ठगी भी हो जाती हैं और आपको पता भी नहीं चलता। ठगी से बचने के लिए आप पेट्रोल पंप पर कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।

Petrol Pumps Cheating: इन बातों का रखें ध्यान

इन मामलों में कई बार व्यक्ति जीतने पेट्रोल या डीजल की कीमत देता है, उसे उससे काफी कम मात्रा में पेट्रोल या डीजल मिलता है और इस बात का पता चलते-चलते काफी देर हो जाती है। दरअसल, होता ये है कि कई बार पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मी बातों ही बातों में ग्राहक का ध्यान किसी दूसरी तरफ ले जाते हैं।

कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आप पेट्रोल पंप पर दो कर्मियों को आपस में कोई मजेदार बात करते हुए सुनते-सुनते ही पेट्रोल डलवा कर निकल जायें। या फिर कर्मी आपको ही बातों में लगा ले। ऐसे में पेट्रोल पंप कर्मी मीटर को जीरो किये बिना ही आपकी बाइक या कार में पेट्रोल भरना शुरू कर देंगे। उदाहरण के लिये मान लीजिये कि आप किसी पेट्रोल पंप में गये और कर्मी के साथ बात में लग गये।

आपने कहा 200 रूपये का पेट्रोल डलवाना है और कर्मी ने मीटर क्लीयर किये बिना ही पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। मान लीजिये मीटर में पहले से ही 20 रूपये दर्ज थे। ऐसे में जल्द ही 200 रूपये दिखने लगते हैं, लेकिन आपकी बाइक की टंकी में सिर्फ 180 रूपये का पेट्रोल गया। ऐसे ठगी के मामले कई बार सामने आते हैं। ये पेट्रोल पंप पर ठगी का सबसे आसान तरीका है और अक्सर कई लोग इसका शिकार होते हैं।

इस वजह से आप जब भी पेट्रोल पंप पर जाते हैं तो उस दौरान यह अच्छी तरह देख लें कि पेट्रोल भरने वाला व्यक्ति मीटर क्लियर किया है या नहीं। अधिकतर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं, जिस वजब से पेट्रोल पंप वाले उन्हें चूना लगा देते हैं। मुझे अच्छी तरह मालूम है कि अब तक बहुत सारे लोग इसका शिकार हो चुके होंगे। इस वजह से आप इस पर ध्यान जरुर दें।

Related Articles

Back to top button