partial lunar eclipse 2022 : सूर्यग्रहण के एक पखवाड़े बाद अब लगेगा चंद्रग्रहण, बगैर उपकरण के केवल आंखों से देखा जा सकेगा
partial lunar eclipse 2022 : आगामी 8 नवम्बर को गुरूनानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) और कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना (astronomical event of lunar eclipse) दिखने जा रही है। इस खगोलीय घटना को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में भी देखा जा सकेगा। अच्छी बात यह है कि इसे देखने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं रहेगी बल्कि आंखों से सीधे तौर पर ही इसे देखा जा सकेगा।
चंद्रग्रहण के बारे में नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने वैज्ञानिक जानकारी दी है। सारिका ने बताया कि संध्या पूर्वी आकाश में उदित होते हुए चंद्रमा के साथ मध्यप्रदेश में यह आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में दिखेगा। भारत के पूर्वी राज्यों में इसे पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में देख पाएंगे।
मध्यप्रदेश में भी पूर्वी जिलों जैसे अनूपपुर, शहडोल में चंद्रमा का बड़ा भाग पूर्ण छाया में होगा। वहीं पश्चिमी जिलों जैसे इंदौर, उज्जैन, झाबुआ में चंद्रमा का कुछ ही भाग पूर्ण छाया में होगा। हालांकि मध्यप्रदेश में यह आंशिक ग्रहण के रूप में ही होगा। सारिका ने बताया कि चंद्रमा का अपना प्रकाश नहीं है। इस पर जब सूर्य की किरणें पड़ती हैं तो उसे परावर्तित करके यह चमकता है।
कई रंगों में आ सकता है यह नजर
पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आकर प्रत्यक्ष सूर्य प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है। लेकिन, पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरता हुआ अप्रत्यक्ष प्रकाश चंद्रमा पर पड़ता है। वायुमंडल की धूल के अंतर के कारण चंद्रग्रहण पीला, नारंगी, भूरा या लाल दिख सकता है। ग्रहण के समय वायुमंडल में जितने अधिक धूलकण या बादल होंगे, ग्रहण वाला चंद्रमा उतना लाल दिखेगा।
- Read Also : 21 साल की Avneet Kaur ने Diwali लुक से सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें
अंधेरे स्थान से देखना ज्यादा बेहतर
सारिका ने बताया कि चंद्रग्रहण को बिना किसी उपकरण के खाली आंख से देखा जा सकता है। रोशनी से दूर अंधेरे स्थान पर देखना अच्छा हो सकता है। अगर टेलिस्कोप या बाइनाकुलर से देखेंगे तो लाल रंग को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आंशिक ग्रहण तो शाम 6 बजकर 19 मिनिट पर समाप्त हो जायेगा, लेकिन उपछाया ग्रहण 7 बजकर 26 मिनिट तक चलता रहेगा।
- Read Also : Surya Grahan 2022: आज शाम को समय से पहले ही मद्धम हो जाएगा सूरज, सूर्यग्रहण के दौरान यह सावधानियां बरतें
प्रदेश में किस स्थान पर कब से कब तक रहेगा असर
▪️ बैतूल में ग्रहण का आरंभ शाम 05:35 बजे होगा। अधिकतम ग्रहण 05:38 बजे रहेगा वहीं ग्रहण समाप्त 07:26 बजे होगा। यहां 1 घंटा 50 मिनिट तक ग्रहण रहेगा।
▪️ इटारसी में ग्रहण का आरंभ शाम 05:36 बजे होगा। अधिकतम ग्रहण 05:38 बजे रहेगा वहीं ग्रहण समाप्त 07:26 बजे होगा। यहां 1 घंटा 50 मिनिट तक ग्रहण रहेगा।
▪️ नर्मदापुरम में ग्रहण का आरंभ शाम 05:35 बजे होगा। अधिकतम ग्रहण 05:37 बजे रहेगा। वहीं ग्रहण समाप्त 07:26 बजे होगा। यहां 1 घंटा 51 मिनिट ग्रहण रहेगा।
▪️ हरदा में ग्रहण का आरंभ शाम 05:38 बजे होगा। अधिकतम ग्रहण 05:42 बजे रहेगा। वहीं ग्रहण समाप्त 07:26 बजे होगा। यहां 1 घंटा 47 मिनिट ग्रहण रहेगा।
▪️ भोपाल में ग्रहण का आरंभ शाम 05:36 बजे होगा। अधिकतम ग्रहण 05:38 बजे रहेगा। वहीं 07:26 बजे ग्रहण समाप्त होगा। यहां 1 घंटा 50 मिनिट ग्रहण रहेगा।



