Oldest Bank In India: यह है भारत का सबसे पुराना बैंक, आजादी के पहले लाहौर में हुई थी स्थापना
Oldest Bank In India: This is India's oldest bank, established in Lahore before independence

Oldest Bank In India: आज भी लोग अपना सबसे ज्यादा पैसा बैंक में रखना पसंद करते हैं और भारत में ऐसी कई बैंक है, जो सबसे ज्यादा भरोसे वाली है। यूं तो देश का सबसे पुराना बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया है।वहीं एक बैंक ऐसा भी है जो देश की आजादी के पहले से चल रहा है। आज हम आपको इस बैंक के इतिहास के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बाद और देश में कई बैंक खुले। आज देश में कुल 100 से अधिक बैंक है। इस समय देश में सरकारी बैंकों की संख्या 12 है, जो कुछ समय पहले 21 थी लेकिन केंद्र सरकार ने बैंकों का विलय कर दिया। इसके बाद इसकी संख्या 12 हो गई।
- Also Read : Peel-Off Mask At Home: गर्मियों में त्वचा का निखार पाने लगाए घर पर बना ये मास्क, लोग पूछेंगे खूबसूरती का राज
भारत का सबसे पुराना बैंक (Oldest Bank In India)
पंजाब नैशनल बैंक भारत का सबसे पुराना बैंक है। इसे लघुरूप में PNB नाम से जानते हैं। इसे देश के दिग्गज व्यावसायिकों द्वारा संचालित किया जाता है, इसलिए पूरे 219 वर्षों से इस बैंक ने सफलता का रिकार्ड कायम किया है। इसकी स्थापना 19 मई 1894 को भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत पाकिस्तान के लाहौर में की गई थी। 37 लाख ग्राहकों के साथ यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी वाणिज्यिक बैंक है।
इसकी गणना अनुसूचित बैंकों में की जाती है। भारत के 764 शहरों में इसकी लगभग 4500 शाखायें हैं। लंदन के बैंकर अल्मानेक के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक का स्थान दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में 248वें स्थान पर है। देशभर में इसके दस हजार से भी अधिक कार्यालय हैं। इसके प्रमुख कारोबारी क्षेत्र गांगेय प्रदेश और महानगरों में फैले हुए हैं। वर्तमान में इसके सीईओ अतुल कुमार गोयल हैं।
- Also Read : Interesting Gk Quiz : एक इंटरव्यू में ऐसा पूछा गया की लड़की की शर्ट में जेब क्यों नहीं होती है बताओ?
पीएनबी का इतिहास
पंजाब नेशनल बैंक की शुरूआत बहुत छोटे रूप में हुई थी, लेकिन आज यह देश का नामी बैंक बन गया है। इस बैंक की स्थापना देश आजाद होने के 50 साल पहले की गई थी। भारत और पकिस्तान के विभाजन से पहले लाहौर शहर में इसकी नींव रखी गई थी। इसलिए इसे पूरी तरह भारतीय पूंजी के साथ शुरू किया गया, भारतीय बैंक होने का गौरव प्राप्त है। जुलाई 1969 में पंजाब नैशनल बैंक का राष्ट्रीयकरण 13 अन्य बैंकों के साथ कर दिया गया था। इसका नाम शीर्ष पांच बैंको में लिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2007 में इस बैंक की कुल संपत्ति 60 अरब अमेरिकी डॉलर थी। इस बैंक का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
अन्य देशों में भी है इसकी ब्रांच
पंजाब नैशनल बैंक की ब्रांच भारत के अलावा अन्य देशो में भी है। ब्रिटेन में इसे एक बैंकिंग सहायक उपक्रम के तौर परा जाना जाता है। इसके अलावा हांगकांग और काबुल में भी इसकी शाखाएं हैं। अल्माटी, शंघाई और दुबई में इसके प्रतिनिधि कार्यालय हैं। विश्वभर में इसकी सात देशों में ब्रांच हैं।



